फोटो गैलरी

Hindi Newsअपनी पार्टी संभाल नहीं सकते, देश कैसे चला पाएंगे: कांग्रेस

अपनी पार्टी संभाल नहीं सकते, देश कैसे चला पाएंगे: कांग्रेस

कांग्रेस ने आज भाजपा की गोवा बैठक में लालकृष्ण आडवाणी सहित उसके अनेक वरिष्ठ नेताओं की अनुपस्थिति पर कटाक्ष किया और आश्चर्य जताया कि जो लोग अपनी पार्टी को नहीं संभाल पा रहे हैं, वे देश कैसे चला सकते...

अपनी पार्टी संभाल नहीं सकते, देश कैसे चला पाएंगे: कांग्रेस
एजेंसीSat, 08 Jun 2013 04:02 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस ने आज भाजपा की गोवा बैठक में लालकृष्ण आडवाणी सहित उसके अनेक वरिष्ठ नेताओं की अनुपस्थिति पर कटाक्ष किया और आश्चर्य जताया कि जो लोग अपनी पार्टी को नहीं संभाल पा रहे हैं, वे देश कैसे चला सकते हैं।
    
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता, क्योंकि यह उस पार्टी (भाजपा) का आंतरिक मामला है। लेकिन इसके साथ ही देश की जनता गंभीरता से यह सोच रही है कि ऐसे नेता जो अपनी पार्टी मामलों को संभालने में असमर्थ हैं और सत्ता के लिए झगड़ रहे हैं, वे लोग क्या भारत जैसे देश को चलाने के लिए सक्षम हैं।
     
85 साल के लालकृष्ण आडवाणी आज से गोवा में शुरू हुई अपने दल की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल नहीं हुए। उन्होंने इसका कारण अस्वस्थ होना बताया है। समझा जाता है कि इस बैठक में आम चुनाव में मोदी की भूमिका पर चर्चा हो सकती है।
    
जसवंत सिंह, यशवंत सिन्हा, शत्रुघन सिन्हा, उमा भारती और योगी आदित्य नाथ भी बैठक में हिस्सा नहीं ले रहे है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें