फोटो गैलरी

Hindi Newsउत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड

उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले एक दशक के मई महीने में गुरुवार सबसे गर्म दिन रहा। गुरुवार को पारा 45.7 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के...

उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड
एजेंसीFri, 24 May 2013 12:55 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले एक दशक के मई महीने में गुरुवार सबसे गर्म दिन रहा। गुरुवार को पारा 45.7 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमानों के मुताबिक, शुक्रवार को तापमान में और वृद्धि होने की सम्भावना है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि पूरे शहर में शुक्रवार को भी गर्म हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा।

शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि वातावरण में आद्रता सुबह 8.30 बजे 37 फीसदी दर्ज की गई। शहर में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले एक दशक में मई महीने में सबसे अधिक तापमान 2010 में दर्ज किया गया था, जब अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मई महीने में सबसे अधिक गर्मी 1944 में महसूस की गई थी, जब अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें