फोटो गैलरी

Hindi News आंदोलन पर संघ में मतभेद

आंदोलन पर संघ में मतभेद

अमरनाथ श्राइन बोर्ड विवाद को राजनीतिक रूप से भुनाने के लिये संघ परिवार से जुड़े सभी संगठन देशव्यापी आंदोलन की तैयारी में जुट गये हैं। विश्व हिन्दू परिषद ने अयोध्या चलो नार की तर्ज पर अमरनाथ चलो की...

 आंदोलन पर संघ में मतभेद
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

अमरनाथ श्राइन बोर्ड विवाद को राजनीतिक रूप से भुनाने के लिये संघ परिवार से जुड़े सभी संगठन देशव्यापी आंदोलन की तैयारी में जुट गये हैं। विश्व हिन्दू परिषद ने अयोध्या चलो नार की तर्ज पर अमरनाथ चलो की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनजागरण के लिये परिषद ने बुधवार को देश में दो घंटे का चक्का जाम का ऐलान किया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर रथयात्रा निकालने की रणनीति बना रही है। भाजपा सूत्रों के अनुसार पार्टी अमरनाथ और रामसेतु मुद्दे को एक साथ जोड़ कर हिन्दुओं के करीब जाने की योजना बना रही है। इस योजना के तहत दो यात्राएं निकाली जायेंगी। एक जम्मू से शुरू होगी तो दूसरी चेन्नई से। दोनों का मिलन मध्य भारत में कहीं होगा। लेकिन इस यात्रा को लेकर परिषद अंदरखाने विरोध कर रही है। परिषद का मानना है कि राममंदिर आंदोलन धोखे के बाद धार्मिक मसलों पर भाजपा को नेतृत्तव नहीं करने दिया जायेगा। संघ परिवार इस मतभेद को लेकर परशान है। यह पहला मौका है कि संघ परिवार अपने ही घटक दलों के बीच समन्वय नहीं कर पा रहा है। बीते दिनों संघ प्रमुख सुदर्शन ने अमरनाथ मसले पर परिवार के लोगोंे से बातचीत भी की। संघ परिवार चाहता है कि अमरनाथ मसले पर देशभर में जम्मू संघर्ष समिति की तर्ज पर समितियां बनें और आंदोलन को बुलन्दियों तक पहुंचाया जा सके। लेकिन आपसी मतभेदों के चलते संघ की रणनीति परवान नहीं चढ़ पा रही है। संघ में एक धड़ा यह भी है कि मामले को बातचीत से सुलझाया जाये। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने गृहमंत्री के उस बयाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है जिसमें उन्होंने मुजफ्फराबाद से व्यापार खोलने की बात कही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अमरनाथ भूमि विवाद के मूल मुद्दे से ध्यान हटाने के मकसद से जम्मू कश्मीर में आर्थिक नाकेबंदी के मुद्दे को उछाला जा रहा है। वहीं दूसरी ओर विहिप के महासचिव प्रवीण तोगड़िया ने बताया कि बोर्ड को भूमि दिलाने पर जोर देने के लिए जम्मू में आगामी 18 अगस्त को सामूहिक जेल भरो आंदोलन किया जाएगा जिसमें एक लाख लोग भाग लेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें