फोटो गैलरी

Hindi News तीन सप्ताह से मंत्रियों की बाट जोह रहा सचिवालय

तीन सप्ताह से मंत्रियों की बाट जोह रहा सचिवालय

सचिवालय सहायक संयुक्त संवर्ग के सहायक से लेकर उप सचिव स्तर के अधिकारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने के कारण सरकारी कामकाज ठप है। तीन सप्ताह से कमोबेश यही स्थिति है। मंत्री कार्यालय नहीं जा रहे...

 तीन सप्ताह से मंत्रियों की बाट जोह रहा सचिवालय
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

सचिवालय सहायक संयुक्त संवर्ग के सहायक से लेकर उप सचिव स्तर के अधिकारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने के कारण सरकारी कामकाज ठप है। तीन सप्ताह से कमोबेश यही स्थिति है। मंत्री कार्यालय नहीं जा रहे हैं। 22 दिन से चल रही इस हड़ताल के दौरान सीएम दो ही बार प्रोजेक्ट भवन सचिवालय स्थित अपने कार्यालय गये हैं। जबकि नगर विकास मंत्री हरिनारायण राय भी अपनी बीमारी को लेकर लंबे समय तक दिल्ली स्थित एम्स में इलाजरत रहे। वह गत दिनों ही रांची लौटे हैं। जो मंत्री रांची में हैं, उन्होंने भी अपने आवास स्थित कार्यालय में ही कामकाज का निपटारा किया। अधिकांश मंत्रियों ने आवास पर कामकाज किया। अधिकारियों की भी लगभग यही स्थिति है। एक ओर हड़ताल, तो दूसरी ओर लगातार राजनीतिक उठापठक का भी प्रभाव सचिवालय के कामकाज पर पड़ा है। हड़ताल के कारण राज्य में विकास प्रभावित हो रहा है। नीतिगत निर्णय नहीं हो पा रहे हैं। सरकारी खर्च एवं कामकाज की मॉनिटरिंग का काम भी ठप है। जो अधिकारी सचिवालय जाते भी हैं, वे काम नहीं कर पाते, क्योंकि फाइल उनके टेबल पर नहीं होती है। हर विभाग में कामकाज प्रभावित हो रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें