फोटो गैलरी

Hindi News झारखंड में ‘हिंदुस्तान’ समाचार पत्र के 2 पत्रकारों की हत्या

झारखंड में ‘हिंदुस्तान’ समाचार पत्र के 2 पत्रकारों की हत्या

झारखंड में समाचार पत्र दैनिक हिन्दुस्तान के पत्रकार सहदेव पांडेय और उनके एक सहयोगी मोहम्मद शब्बीर की निर्मम हत्या मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे कर दी गयी। दोनांे की लाश नावाडीह थाना क्षेत्र के...

 झारखंड में ‘हिंदुस्तान’ समाचार पत्र के 2 पत्रकारों की हत्या
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में समाचार पत्र दैनिक हिन्दुस्तान के पत्रकार सहदेव पांडेय और उनके एक सहयोगी मोहम्मद शब्बीर की निर्मम हत्या मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे कर दी गयी। दोनांे की लाश नावाडीह थाना क्षेत्र के नर्रा से डेढ़ किलोमीटर पश्चिम सड़क से 50 गज की दुरी पर एक खेत में मिली। हत्यारे पत्रकार की मोटरसाइकिल भी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सोंप दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम पांडेय अपने सहयोगी शब्बीर के साथ फुसरो कार्यालय से अपनी हीरो होंडा स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल से चले और भंडारीदह, चुद्रपुरा होते हुए वे तेलो गये। वहां से दोनों उसी मोटरसाइकिल से अपने गांव बंदियों के लिए रात करीब पौने नौ बजे चले, लेकिन दोनों घर नहीं पहुंच सके। सुबह दोनों के गायब होने की घटना फैली तब स्थानीय विधायक जगरनाथ महतो और आसपास के लोगों ने खोज की जिसके बाद नर्रा एवं मुगों गांव के बीच सड़क किनारे दोनों की लाश पायी गयी। दोनों की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी थी। पांडेय की जीभ निकली हुई थी। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। मोहम्मद शब्बीर के सिर एवं आंख पर गंभीर चोट के निशान थे। दोनों का मोबाईल, अंगूठी, कागजात और पैसे गायब थे। नवाडीह पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। लेकिन हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि आपसी दुश्मनी के कारण यह हत्या की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें