फोटो गैलरी

Hindi News कलाम नालंदा विवि के पहले विजिटर

कलाम नालंदा विवि के पहले विजिटर

पूर्व राष्ट्रपति डा.एपीजे अब्दुल कलाम पंद्रह देशों के सहयोग से बिहार में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यायलय के विजिटर बनाये गए हैं जबकि नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन इसके चांसलर होंगे।...

 कलाम नालंदा विवि के पहले विजिटर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व राष्ट्रपति डा.एपीजे अब्दुल कलाम पंद्रह देशों के सहयोग से बिहार में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यायलय के विजिटर बनाये गए हैं जबकि नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन इसके चांसलर होंगे। विदेश मंत्रालय द्वारा गठित मेंटर ग्रुप की यहां बुधवार को हुई चौथी बैठक में प्रस्तावित विश्वविद्यालय की रूप-रखा के साथ उसकी भावी तस्वीर पर चर्चा हुई। ग्रुप की तीन अन्य बैठकें सिंगापुर, न्यूयार्क और तोकियो में हो चुकी है। फरवरी में होने वाली मेंटर ग्रुप की पांचवी बैठक में इसका ब्लू-प्रिंट तैयार कर लिया जायेगा। बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने हिन्दुस्तान को बताया कि इसकी स्थापना में जापान, सिंगापुर, कंबोडिया और चीन जसे पंद्रह देश सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पांच सौ एकड़ भूमि पर बनने वाले इस विवि के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरू कर दिया है। प्रस्तावित विश्वविद्यालय केंद्र द्वारा देश के चौदह राज्यों में स्थापित किये जाने वाले विश्वस्तरीय विश्वविद्यालों का हिस्सा नहीं है। 413-415 ईसवी में राजा कुमारगुप्त द्वारा स्थापित इस विवि को 11में काजी बख्तियार ने नष्ट कर दिया था। तब इसमें अनेक देशों के दस हाार छात्र शिक्षा पाते थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें