फोटो गैलरी

Hindi News एटमी करार से मिलेगी विकास को गति : प्रधानमंत्री

एटमी करार से मिलेगी विकास को गति : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि भारत-अमेरिका परमाणु करार से देश में औद्योगिकीकरण के नए रास्ते खुलेंगे। देश के 62वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से अपने भाषण में...

 एटमी करार से मिलेगी विकास को गति : प्रधानमंत्री
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि भारत-अमेरिका परमाणु करार से देश में औद्योगिकीकरण के नए रास्ते खुलेंगे। देश के 62वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने कहा कि करार से न केवल भारत का परमाणु अलगाव खत्म होगा बल्कि यह उच्च प्रौद्योगिकी और परमाणु सामग्री व उपकरणों के दोहरे प्रयोग की अनुमति देगा। इससे देश में औद्योगिकीकरण की गति बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे किसानों, उद्योगों, व्यापारियों और दस्तकारों के लिए जरूरी बिजली पैदा की जा सकेगी। प्रधानमंत्री ने भारतीय परमाणु वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने तमाम बाधाओं के बीच परमाणु क्षमता का विकास किया। यद्यपि, सिंह ने कहा कि यूरेनियम के अपर्याप्त उत्पादन के चलते हमारी स्थिति विकलांग जसी बना दी है। परिणाम स्वरूप हमारा परमाणु कार्यक्रम प्रभावित हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें