फोटो गैलरी

Hindi News वीजा सेवा की आउटसोर्सिग करेगा भारतं

वीजा सेवा की आउटसोर्सिग करेगा भारतं

भारत आने वाले पर्यटकों को वीजा मिलने में होने वाली किसी भी देरी से बचने के लिए दक्षिण अफ्रीका में भारतीय दूतावास जल्द ही वीजा सेवा की आउटसोर्सिग करेगा। दक्षिण अफ्रीका के दो दिनों के दौरे पर आईं...

 वीजा सेवा की आउटसोर्सिग करेगा भारतं
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत आने वाले पर्यटकों को वीजा मिलने में होने वाली किसी भी देरी से बचने के लिए दक्षिण अफ्रीका में भारतीय दूतावास जल्द ही वीजा सेवा की आउटसोर्सिग करेगा। दक्षिण अफ्रीका के दो दिनों के दौरे पर आईं भारतीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री अंबिका सोनी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा, ‘‘भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पर्यटन बढ़ रहा है, लेकिन मैं चाहती हूं कि इसमें तेजी से वृद्धि हो।’’ सोनी ने कहा कि वे चाहती हैं कि भारत के लिए वीजा मांगने वालों को वीजा 48 घंटे के भीतर उपलब्ध करा दिया जाए। उनहोंने बताया कि 365 दिनों भारत आने के लिए पर्यटकों को प्रेरित करने के लिए वे धार्मिक पर्यटन के अतिरिक्त ग्रामीण पर्यटन, खरीददारी पर्यटन और पश्चिमी देशों में बहुत लोकप्रिय आयुर्वेद पर्यटन को भी बढ़ावा दे रही हैं। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका से अधिकांश पर्यटक धार्मिक यात्राओं पर अपने परिवार के साथ भारत आते हैं। सोनी ने कहा कि उनकी योजना मानसून पर्यटन भी शुरू करने की है। अंबिका सोनी ने दक्षिण अफ्रीका के कला और संस्कृति मंत्री पालो जार्डन के साथ हस्तकला, साहित्य, संगीत, नृत्य और फिल्म के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक योजना पर हस्ताक्षर भी किए। सोनी ने बताया कि इस समझौते से कलाकृतियों, वस्त्र, हस्तशिल्प और कला के अन्य प्रकारों में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।ं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें