फोटो गैलरी

Hindi Newsकश्मीर से एएफएसपीए हटाने का उपयुक्त समय नहीं: बिक्रम

कश्मीर से एएफएसपीए हटाने का उपयुक्त समय नहीं: बिक्रम

सेनाध्यक्ष जनरल बिक्रम सिंह ने यहां शुक्रवार को कहा कि कश्मीर घाटी से सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम (अफस्पा) हटाने का यह उपयुक्त समय नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रस्तावित माउंटेन स्ट्राइक कोर...

कश्मीर से एएफएसपीए हटाने का उपयुक्त समय नहीं: बिक्रम
एजेंसीFri, 15 Mar 2013 11:32 PM
ऐप पर पढ़ें

सेनाध्यक्ष जनरल बिक्रम सिंह ने यहां शुक्रवार को कहा कि कश्मीर घाटी से सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम (अफस्पा) हटाने का यह उपयुक्त समय नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रस्तावित माउंटेन स्ट्राइक कोर अपने अंतिम चरण में है।

एएफएसपीए को एक अधिकार के रूप में उल्लेख करते हुए जनरल सिंह ने कहा कि इसे बनाए रखा जाए। इंडिया टुडे के कन्क्लेव में उन्होंने कहा कि इसके ढांचे के साथ छेड़छाड़ करने का यह सही समय नहीं है।

जनरल सिंह का यह विचार जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कैंप पर हुए आत्मघाती हमले के दो दिनों बाद आया है। हमले में पांच जवान शहीद हो गए और दोनों आत्मघाती मारे गए।

हमले का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि एएफएसपीए पर कोई भी फैसला लेने से पहले नजर रखने और प्रतीक्षा करना अत्यंत जरूरी है। इस फैसले का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए और सेना केवल राज्य सरकार को मजबूती प्रदान कर रही है।

देश को ऐसे फैसले लेने चाहिए जो राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में हो। 'राष्ट्र निर्माण में सेना की भूमिका' विषय पर सवाल जवाब सत्र में हिस्सा लेते हुए जनरल सिंह ने कहा कि सेना जम्मू एवं कश्मीर में स्थिति को विपरीत दिशा में जाने देना नहीं चाहेगी।

उन्होंने कहा कि भारत अपनी सशस्त्र सेना का आधुनिकीकरण और शक्ति संचयन में जुटा हुआ है, लेकिन इसका लक्ष्य कोई देश नहीं है।

जनरल सिंह ने कहा कि माउंटेन स्ट्राइक कोर अंतिम चरण पूरा होने के स्तर में है।

विश्लेषकों का कहना है कि माउंटेन स्ट्राइक कोर का लक्ष्य वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ संचालन कमी को पूरा करना है और चीन के खिलाफ कुछ आक्रामक क्षमता हासिल करना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें