पशुओं के साथ जुलूस निकाला
बाढ़ राहत शिविर में आए जानवरों को खाने की व्यवस्था नहीं होने से शनिवार को क्षुब्ध लोगों ने जानवरों के साथ जुलूस निकाला। अखिल भारतीय बाढ़-सुखाड़-कटाव संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निकाला गया जुलूस। मोर्चा...
बाढ़ राहत शिविर में आए जानवरों को खाने की व्यवस्था नहीं होने से शनिवार को क्षुब्ध लोगों ने जानवरों के साथ जुलूस निकाला। अखिल भारतीय बाढ़-सुखाड़-कटाव संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निकाला गया जुलूस। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीडीओ राम भजन सिंह यादव ने कहा कि दानापुर बीडीओ बाढ़ पीड़ितों की मदद के नाम पर लूट खसोट करने में लगे हैं।ड्ढr ड्ढr पंद्रह-बीस दिनों से शिविर में दर्जनों जानवर ठहर हुए हैं मगर अभी तक प्रशासन जानवरो के चार की व्यवस्था नहीं कर पाया है। पीड़ित परिवारों को खुद खाने के लाले पड़े हुए हैं वैसे में वे जानवरों को कहां से खाना खिलाएं। ऐसे में कई पीड़ित परिवार अपने जानवरों को सस्ते दामों में बेचने लगे हैं।