फोटो गैलरी

Hindi News बिहार बाढ़ : पहुंचे नौसेना के गोताखोर

बिहार बाढ़ : पहुंचे नौसेना के गोताखोर

बिहार में बाढ़ में फंसे लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए भारतीय नौसेना ने 60 नाविकों और 40 गोताखोरों के एक दल को बिहार भेजा है। नौसेना ने रविवार को इसकी घोषणा की। पश्चिमी नौसैनिक कमांड से शनिवार रात...

 बिहार बाढ़ : पहुंचे नौसेना के गोताखोर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में बाढ़ में फंसे लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए भारतीय नौसेना ने 60 नाविकों और 40 गोताखोरों के एक दल को बिहार भेजा है। नौसेना ने रविवार को इसकी घोषणा की। पश्चिमी नौसैनिक कमांड से शनिवार रात नाविकों और गोताखोरों के अलावा 15 शक्ितशाली नावों, जीवन रक्षक सामग्रियों और अन्य उपकरणों को लेकर एक विशेष विमान बिहार के लिए रवाना हुआ। नौसेना ने कहा कि सभी 40 गोताखोर बाढ़ राहत कार्य के विशेषज्ञ हैं। नौसेना ने जिन जीवन रक्षक उपकरणों को बिहार भेजा है, उसका उपयोग समुद्र में किया जाता है। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित चार जिलों सुपौल, मधेपुरा, अररिया और सहरसा में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि अन्य जिलों में अब तक बाढ़ के कारण 62 लोग जलसमाधि ले चुके हैं। उधऱ अपुष्ट खबरांे में बाढ़ से मरने वालों की संख्या सौ से ज्यादा बताई जा रही है। कुल मिलाकर लगभग 35 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक अब तक तीन लाख लोगों को बचा लिया गया है जबकि 102 राहत कैंपों में करीब डेढ़ लाख से अधिक लोग रह रहे हैं। इधर रविवार को सुपौल जिले से बाढ़ का पानी अब घटने लगा है, लेकिन साथ ही बाढ़ से पूर्णिया जिले के भी प्रभावित होने की आशंका है। स्थानीय नहर से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो नहर पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव प्रत्यय अमृत ने शनिवार को बताया कि बाढ़ में फंसे तीन लाख लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में 150 से ज्यादा राहत शिविर चलाए जा रहे हैं और जल्द ही पूर्णिया, सहरसा और बथनाहा में और राहत शिविर खोले जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें