फोटो गैलरी

Hindi News नेपाल ने फिर छोड़ा पानी, और बिगड़े हालात

नेपाल ने फिर छोड़ा पानी, और बिगड़े हालात

रविवार की सुबह नेपाल ने बराह क्षेत्र से एक लाख 72 हाार 500 क्यूसेक पानी अचानक छोड़ दिया, जिससे सहरसा समेत बिहार के कई और क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ गए। इससे अब प्रभावित क्षेत्रों में तबाही की आशंका...

 नेपाल ने फिर छोड़ा पानी, और बिगड़े हालात
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

रविवार की सुबह नेपाल ने बराह क्षेत्र से एक लाख 72 हाार 500 क्यूसेक पानी अचानक छोड़ दिया, जिससे सहरसा समेत बिहार के कई और क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ गए। इससे अब प्रभावित क्षेत्रों में तबाही की आशंका और बढ़ गई है। वहीं रविवार की सुबह पूर्णिया में एक निजी नाव पलटने से उसमें सवार 32 लोग तेज धारा में बह गए। अब तक कोई भी शव नहीं मिल पाया है। पूर्णिया, अररिया और कटिहार के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों से हमार संवाददाता जो तस्वीरें भेज रहे हैं, वे हालात बिगड़ने की ओर ही इशारा कर रही हैं। मधेपुरा में तबाही मचाने के बाद कोसी ने सहरसा जिले के कई गांवों को अपनी चपेट में ले लिया है। पानी सहरसा शहर में तो नहीं पहुंचा, लेकिन सोनबरसा-सहरसा स्टेट हाईवे इसकी चपेट में आ गया है। अब तक पानी यहां से करीब 32 किलोमीटर दूर पतरघट तक ही था। जिले के सौर बाजार प्रखंड के कई नए इलाकों में भी रविवार को पानी घुस गया। सुपौल के त्रिवेणीगंज प्रखंड के मेढ़िया-त्रिवेणीगंज सड़क और पुल ध्वस्त होने से यातायात पहले से ही ठप है। मधेपुरा में बाढ़ का पानी स्थिर है, फिर भी आगे और तबाही की आशंका से लोग भाग रहे हैं। नेशनल हाईवे पर पानी बह रहा है। पूर्णिया में बनमनखी के बाद बायसी अनुमंडल में बाढ़ का पानी घुस गया है। पूर्णिया-बनमनखी रलखंड पर सरसी के पास रल पटरी के नीचे से पानी बहने लगा है जिससे इस खंड पर रल यातायात ठप होने की आशंका है। सुपौल के कई गांवों में फंसे लोगों को निकालने में प्रशासन के प्रयास सफल नहीं हो पा रहे हैं। ऐसा नावों की कमी के कारण है। बनमनखी के कचहरी-बलुआ गांव में गत रात तेज आंधी-पानी में एक पेड़ गिरने से दबकर एक वृद्ध महिला और उसकी नतिनी की मौत हो गयी। दूसरी ओर बायसी अनुमंडल में अमौर एवं वैसा प्रखंड के कई गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया है। वैसा प्रखंड के हरिया गांव का अस्तित्व समाप्त हो गया है। कनकई और परमान नदियों से कटाव तेज हो गया है। अररिया के फारबिसगंज शहर में पानी घुसने से सैकड़ों घर जलमग्न हो गए हैं। अररिया शहर से सटी परमान नदी का भी जलस्तर बढ़ने से अररिया शहर में पानी घुसने की आशंका बढ़ गयी है। कटिहार बाढ़ नियंत्रण अंचल के अधीक्षक अभियंता इंद्रजीत सिन्हा ने बताया कि वीरपुर बैराज से 23 हाार छह सौ यूसेक पानी निकल रहा है। शेष एक लाख 48 हाार 802 क्यूसेक पानी कुसहा के पास टूटे हुए तटबंध से निकल रहा है।ड्ढr बाढ़ पर विशेष देखें पेज 8, और 12 पर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें