फोटो गैलरी

Hindi News हिन्दुस्तान का एजुकेशन फेयर अगले माह

हिन्दुस्तान का एजुकेशन फेयर अगले माह

बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आनेवाले हैं। रिाल्ट आने के बाद आगे की पढ़ाई कहां और कैसे करंगे को लेकर विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति है। बेहतर पाठ्यक्रम का चुनाव और करियर विकल्प के समाधान के लिए दैनिक...

 हिन्दुस्तान का एजुकेशन फेयर अगले माह
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आनेवाले हैं। रिाल्ट आने के बाद आगे की पढ़ाई कहां और कैसे करंगे को लेकर विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति है। बेहतर पाठ्यक्रम का चुनाव और करियर विकल्प के समाधान के लिए दैनिक हिन्दुस्तान ने एजुकेशन फेयर लगाने का निर्णय लिया है। इसके तहत रांची, जमशेदपुर और धनबाद में फेयर लगाया जायेगा। इसमें प्रवेश नि:शुल्क होगा।ड्ढr रांची में दो और तीन मई को, जमशेदपुर और धनबाद में नौ और 10 मई को एजुकेशन फेयर लगाया जायेगा। इसमें देश के नामी-गिरामी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के स्टॉल लगाये जायेंगे। यहां छात्रों को नये सत्र में बेहतर शिक्षण संस्थानों में नामांकन, आगे के करियर की जानकारी और उनकी समस्याओं का समाधन किया जायेगा। इसके अलावा फेयर में विशेषज्ञ छात्रों को टिप्स देंगे। बदलते परिवेश में विद्यार्थियों के लिए कई नये अवसर सामने आये हैं। विद्यार्थियों को इसकी जानकारी सही ढंग से नहीं मिल पाती। यहां अभिभावकों को भी विभिन्न कोर्स और बच्चों के बेहतर भविष्य से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। रांची : दो और तीन मई को, होटल कैपिटोल हिल, मेन रोड रांचीड्ढr ामशेदपुर : नौ और 10 मई को, बेलडीह क्लबड्ढr धनबाद : 0 मई, धनबाद डिस्ट्रिक्ट इंडोर स्टेडियम

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें