फोटो गैलरी

Hindi News एटमी डील पर सरकार ने किया गुमराह : भाजपा

एटमी डील पर सरकार ने किया गुमराह : भाजपा

परमाणु करार पर वाशिंगटन पोस्ट के खुलासे के बाद भारत में राजनीतिक उबाल आ गया है। प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को मनमोहन सरकार से इस्तीफे की मांग की। वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत...

 एटमी डील पर सरकार ने किया गुमराह : भाजपा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

परमाणु करार पर वाशिंगटन पोस्ट के खुलासे के बाद भारत में राजनीतिक उबाल आ गया है। प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को मनमोहन सरकार से इस्तीफे की मांग की। वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने आयोजित प्रैस कांफ्रेंस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि इस मामले में सरकार ने संसद और देशवासियों से झूठ बोला। पूर्व विदेश मंत्री ने मांग की है कि जल्द से जल्द संसद का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए ताकि भाजपा सरकार के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव को पेश कर सके। गौरतलब है कि बुधवार को अमेरिका के प्रमुख समाचारपत्र वाशिंगटन पोस्ट ने अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के गुप्त पत्र का खुलासा किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर भारत कभी परमाणु परीक्षण करता है तो यह करार रद्द हो जाएगा। सिन्हा ने कहा कि सरकार ने जो संसद में करार पर अपनी बात कही और अमेरिकी कानून निर्माता कह रहे हैं, वह दोनों विरोधाभासी हैं। उन्होंने कहा कि अगर अभी से ही करार पर इतना अधिक दोनों पक्षों में विरोधाभास है तो आगे जाकर यह और बढ़ेगा ही। इसका प्रभाव भारत-अमेरिकी संबंधों पर भी नकारात्मक रूप से पड़ेगा। हाइट एक्ट पर सवाल उठाते हुए सिन्हा ने कहा कि यह करार के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। सरकार इसको अमेरिका का आंतरिक कानून कहकर बच नहीं सकती, क्योंकि यह भारत-अमेरिकी करार पर बाध्यकारी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें