फोटो गैलरी

Hindi News भूमि घोटाले के कई अहम दस्तावेज गायब

भूमि घोटाले के कई अहम दस्तावेज गायब

रांची की बहुचर्चित भूमि घोटाले के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब हो गये हैं। कुछ अधिकारी दस्तावेज नहीं दे रहे हैं। यह जानकारी विजिलेंस ब्यूरो ने 14 मई को हाइकोर्ट को दी। कोर्ट को बताया गया कि इस मामले...

 भूमि घोटाले के कई अहम दस्तावेज गायब
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची की बहुचर्चित भूमि घोटाले के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब हो गये हैं। कुछ अधिकारी दस्तावेज नहीं दे रहे हैं। यह जानकारी विजिलेंस ब्यूरो ने 14 मई को हाइकोर्ट को दी। कोर्ट को बताया गया कि इस मामले में कुछ अधिकारियों- कर्मचारियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है, जबकि कुछ के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति मांगी गयी है। चीफ जस्सिट ज्ञान सुधा मिश्र एवं जस्टिस डीके सिन्हा की कोर्ट ने विजिलेंस ब्यूरो को इस मामले के विभिन्न कांड का अनुसंधान करने वाले अधिकारियों के नाम के साथ मामले की प्रगति की भी जानकारी देने का निर्देश दिया। राजेश कुमार की जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने निगरानी द्वारा अब तक उठाये गये कदम की जानकारी देने को भी कहा है।ड्ढr 14 मई को विजिलेंस ब्यूरो की ओर से शपथपत्र दाखिल किया गया। इसमें कहा गया कि कुछ कांड के दस्तावेज गुम हो गये हैं। जबकि कुछ अधिकारियों द्वारा जानकारी एवं दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराये गये हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है। लेकिन शपथपत्र में इन अधिकारियों के नाम का उल्लेख नही किया गया है। सुनवाई के बाद कोर्ट ने इस कांड के अनुसंधानकर्ता के नाम बताने एवं मामले की प्रगति की जानकारी देने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 21 मई को निर्धारित है। ड्ढr

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें