फोटो गैलरी

Hindi Newsवैज्ञानिकों ने किया रूसी उल्का के टुकड़े खोजने का दावा

वैज्ञानिकों ने किया रूसी उल्का के टुकड़े खोजने का दावा

वैज्ञानिकों ने सोमवार को उस उल्का पिंड के टुकड़े खोज निकालने का दावा किया है, जिसने रूस के यूराल पर्वत से टकराकर एक तीव्र तरंग पैदा करके 1200 लोगों को घायल कर दिया था और हजारों मकानों को नुकसान...

वैज्ञानिकों ने किया रूसी उल्का के टुकड़े खोजने का दावा
एजेंसीMon, 18 Feb 2013 01:53 PM
ऐप पर पढ़ें

वैज्ञानिकों ने सोमवार को उस उल्का पिंड के टुकड़े खोज निकालने का दावा किया है, जिसने रूस के यूराल पर्वत से टकराकर एक तीव्र तरंग पैदा करके 1200 लोगों को घायल कर दिया था और हजारों मकानों को नुकसान पहुंचाया था।

अंतरिक्ष की चट्टान का एक बड़ा सा टुकड़ा यह उल्का पिंड केंद्रीय रूस में बीते शुक्रवार को चेल्याबिंस्क शहर में टकराया था। इस टकराहट का बल दूसरे विश्वयुद्ध में हिरोशिमा में गिराए गए परमाणु बम के बल से 30 गुना ज्यादा था। इसका विस्फोट पृथ्वी से कुछ दर्जन मील उपर हुआ, लेकिन इसके टुकड़े इस उद्यमी क्षेत्र में दूर-दूर तक बिखर गए थे।

एक छोटी झील की सफाई करने वाले राहतकर्मियों को उनकी शुरुआती खोज में कोई टुकड़ा नहीं मिला था, जबकि ऐसा माना जा रहा था कि इस झील में कुछ टुकड़े तो जरूर मिलेंगे। लेकिन कल कुछ विचित्र चट्टानों पर रासायनिक अध्ययन करने वाली रूसी विज्ञान अकादमी के सदस्यों ने कहा कि टुकड़े बाहरी अंतरिक्ष से आए थे।

रूसी विज्ञान अकादमी के सदस्य विक्टोर ग्रोखोवस्की ने रविवार को समाचार एजेंसी आरआईए नोव्सोस्ती से कहा कि हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि हमारे अभियान में चेबार्कुल क्षील के पास मिले कणों के पदार्थ की संरचना एक उल्का पिंड की ही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें