फोटो गैलरी

Hindi News श्रीलंकाई राष्ट्रपति के विशेष दूत भारत आएंगे

श्रीलंकाई राष्ट्रपति के विशेष दूत भारत आएंगे

श्रीलंका में सरकारी सेनाआें के अभियान के कारण तमिल नागरिकों की जानमाल को हो रहे नुकसान की रिपोटर्ों के बीच राष्ट्रपति महिन्दा राजपक्षे ने अपने एक विशेष दूत को भारत भेजने का निश्चय किया...

 श्रीलंकाई राष्ट्रपति के विशेष दूत भारत आएंगे
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रीलंका में सरकारी सेनाआें के अभियान के कारण तमिल नागरिकों की जानमाल को हो रहे नुकसान की रिपोटर्ों के बीच राष्ट्रपति महिन्दा राजपक्षे ने अपने एक विशेष दूत को भारत भेजने का निश्चय किया है। राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार बासिल राजपक्षे भारतीय आधिकारियों को श्रीलंका के तमिल बहुल इलाकों में मौजूदा हालात के बारे में जानकारी देंगे। नई दिल्ली में श्रीलंका के उच्चायोग ने विशेष दूत की यात्रा के शीघ्र होने की बात कही है हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। उल्लेखनीय है कि श्रीलंका में सरकारी सेनाआें और छापामार संगठन लिट्टे के बीच संघर्ष के कारण उत्पन्न मानवत्रासदी को लेकर तमिलनाडु में व्यापक प्रतिक्रिया हुई है। तमिल राजनीतिक दलों ने केन्द्र सरकार से श्रीलंका मंे शीघ्र युद्ध विराम करने के लिए कारगर उपाय करने का आग्रह किया है। तमिलनाडु में कल रायव्यापी आम हड़ताल का आहवान भी किया गया है। लिट्टे समर्थक श्रीलंकाई राजनीतिक दलों क गठबंधन टीएनए के एक प्रतिनिधिमंडल में पिछले सप्ताह नई दिल्ली का दौरा कर भारतीय नेताआें से श्रीलंका में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें