फोटो गैलरी

Hindi Newsपश्चिम एशिया और अफ्रीका के प्रमुख बाजारों में विस्तार करेगी शपूरजी पल्लनजी

पश्चिम एशिया और अफ्रीका के प्रमुख बाजारों में विस्तार करेगी शपूरजी पल्लनजी

प्रमुख इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी शपूरजी पल्लनजी इंटरनेशनल ने पश्चिम एशिया और अफ्रीका के बाजारों में विस्तार की योजना बनाई है। इसी रणनीति के तहत कंपनी ने दुबई में एक वरिष्ठ अर्बन डिजाइनर एवं प्लानर...

पश्चिम एशिया और अफ्रीका के प्रमुख बाजारों में विस्तार करेगी शपूरजी पल्लनजी
एजेंसीMon, 28 Jan 2013 12:16 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रमुख इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी शपूरजी पल्लनजी इंटरनेशनल ने पश्चिम एशिया और अफ्रीका के बाजारों में विस्तार की योजना बनाई है। इसी रणनीति के तहत कंपनी ने दुबई में एक वरिष्ठ अर्बन डिजाइनर एवं प्लानर की नियुक्ति की है।
    
कंपनी ने स्टीव मिलर को कारोबार विकास उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके उपर कंपनी के लिए पश्चिम एशिया तथा अफ्रीका के बाजारों में अवसरों की तलाश की जिम्मेदारी है। मुंबई मुख्यालय वाली कंपनी पिछले 150 बरस से इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र में कार्यरत है। कंपनी का सालाना कारोबार 2.5 अरब डॉलर का है।
     
कंपनी की परियोजनाएं यूएई, ओमान, कतर, सउदी अरब, अल्जीरिया, इराक, कुवैत, लीबिया, नाइजीरिया, घाना, गाम्बिया और श्रीलंका में हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें