फोटो गैलरी

Hindi Newsभारत-अमेरिका साझेदारी से दुनिया होगी सुरक्षित: हिलेरी

भारत-अमेरिका साझेदारी से दुनिया होगी सुरक्षित: हिलेरी

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भारत के लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा है कि भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी विश्व को पहले से अधिक एकजुट, समृद्ध और सुरक्षित बना रही...

भारत-अमेरिका साझेदारी से दुनिया होगी सुरक्षित: हिलेरी
एजेंसीFri, 25 Jan 2013 12:29 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भारत के लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा है कि भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी विश्व को पहले से अधिक एकजुट, समृद्ध और सुरक्षित बना रही है।
    
हिलेरी ने एक बयान में कहा कि अमेरिका और भारत लोकतांत्रिक सरकार के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को साझा करते हैं। हमारे साक्षा मूल्य नवोन्वेषी, उद्यमशीलता की बुनियाद है जो डेढ़ अरब से अधिक लोगों को उनकी क्षमता का अहसास कराते हैं।
    
अगले महीने विदेश मंत्री पद से विदा हो रही हिलेरी ने कहा, विदेश मंत्री के तौर पर भारत के तीन दौरों से मुझमें अटूट विश्वास पैदा हुआ कि अमेरिका-भारत रणनीतिक साक्षेदारी से दुनिया अधिक एकजुट, समृद्ध और सुरक्षित हो रही है।
    
उन्होंने कहा, दोनों देश मिलकर अपने रिश्तों को मजबूत कर रहे हैं और कुछ कठिन वैश्विक चुनौतियों के निवारण के लिए काम कर रहे हैं।
    
हिलेरी ने कहा कि राष्ट्रपति ओबामा और अमेरिकी जनता की ओर से मैं 64वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय जनता और भारत सरकार को अपनी शुभकामनाएं भेजकर हर्ष का बोध कर रही हूं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें