फोटो गैलरी

Hindi News स्वाइन का चेतावनी स्तर बढ़ा सकता है डब्ल्यूएचओ

स्वाइन का चेतावनी स्तर बढ़ा सकता है डब्ल्यूएचओ

एन्फलूएन्जा ए वायरस के अब एशिया और यूरोप समेत चार महाद्वीपों को अपनी चपेट में ले लेने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन अपनी चेतावनी का स्तर अधिकतम छह तक बढ़ाने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। एचएन वायरस...

 स्वाइन का चेतावनी स्तर बढ़ा सकता है डब्ल्यूएचओ
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

एन्फलूएन्जा ए वायरस के अब एशिया और यूरोप समेत चार महाद्वीपों को अपनी चपेट में ले लेने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन अपनी चेतावनी का स्तर अधिकतम छह तक बढ़ाने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। एचएन वायरस से अब तक 33 देशों के छह हजार से यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं। इसी के मद्देनजर विश्व स्वास्थ्य संगठन अब अपनी चेतावनी का स्तर अधिकतम यानी छह तक घोषित करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। यदि ऐसा होता है तो वर्ष 1े बाद एन्फ्लूएन्जा के इतने बड़े क्षेत्र में फैलने और संगठन की एन्फ्लूएन्जा के कारण चेतावनी का स्तर छह तक करने की यह संभवत पहली घटना होगी। अप्रैल महीने में मैक्िसको में फैले इस संक्रामक रोग में मनुष्यों को प्रभावित करने की क्षमता है और यह एक मनुष्य से दूसरे को भी संक्रमित कर सकता है। इसकी इसी प्रवृत्ति के कारण केवल मैक्िसको या अमेरीका ही नहीं बल्कि पूरा विश्व चिंतित है। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा पूरे विश्व को इस रोग की गंभीरता के बारे में चेताने और सभी देशों के अपने-अपने स्तर पर निगरानी शुरु कर देने की वजह से मैक्िसको की तरह किसी अन्य देश में इस रोग का अधिक गंभीर असर नहीं देखा गया। संगठन तथा विश्व भर के वैज्ञानिकों को आशंका है कि इस संक्रामक रोग से खतरा अभी टला नहीं है इसलिए किसी भी देश द्वारा निगरानी में बरती गई कोई कोताही महंगी पड़ सकती है।ड्ढr ड्ढr संगठन का अभी चेतावनी का स्तर पांच है, संगठन के अनुसार इस फ्लू के 33 देशों में छह हजार से यादा मामले प्रकाश में आ चुके हैं और 65 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें