फोटो गैलरी

Hindi News रांची बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शपथ ली

रांची बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शपथ ली

रांची जिला बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों ने 10 सितंबर को शपथ लेने के बाद पदभार ग्रहण किया।ड्ढr बार सभागार में आयोजित सादे समारोह में रिटर्निग ऑफिसर जेके गुप्ता और...

 रांची बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शपथ ली
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची जिला बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों ने 10 सितंबर को शपथ लेने के बाद पदभार ग्रहण किया।ड्ढr बार सभागार में आयोजित सादे समारोह में रिटर्निग ऑफिसर जेके गुप्ता और सुमंत कुमार ने इन्हें सर्टिफिकेट प्रदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष शंभू प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि बार भवन का निर्माण उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव संचालन में जुटे तमाम लोगों के प्रति आभार जताया। लगातार सातवीं बार सचिव चुने गये श्याम सुंदर ओझा ने कहा कि बार भवन के लिए झारखंड सरकार से बातचीत की जायेगी। सरकार जब कोर्ट बिल्डिंग बनवा सकती है, तो वकीलों के बैठने का स्थान क्यों नहीं दे सकती। इसके लिए केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और हटिया विधायक गोपाल शरण नाथ शाहदेव से बातचीत की गयी है। उन्होंने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष लालमुनी साहू, अरुण कुमार मिश्र, संयुक्त सचिव अनिल पराशर, प्रदीप सरकार, कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा, लाइब्रेरी सचिव प्रदीप कुमार चौरसिया को सर्टिफिकेट दिया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी के ममता श्रीवास्तव, एलके गिरि, कुमारी ममता, सविता सिंह, अनुप कुमार लाल, विश्वंभर महतो, विजय कुमार पांडेय, अनुप कुमार तिवारी, जयप्रकाश गुप्ता, अर्चना साबू, कैलाश गोप, आदर्श कुमार शर्मा, विनय कुमार विनोद, सावित्री महतो, सुचित्रा टोप्पो, अमृत राम साहू, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, अरुण कुमार मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी, विश्वनाथ सिंह, प्रकाश झा, सैयद मोहम्मद तनवीर, अजय प्रसाद श्रीवास्तव, जीतेंद्र कुमार सिंह, अभय कुमार, संजय कुमार शर्मा, अभय मिंज, नौशाबा बानो, विक्रम प्रसाद, अजीत कुमार सिन्हा, इम्तियाज अशरफ, पवन रांन खत्री, सुनील पांडेय, सुनीता प्रसाद, राजेश कुमार, मनोज कुमार साहु, रांू कुमारी श्रीवास्तव, विक्की कुमार सिंह और धर्मेद्र नायक ने भी सर्टिफिकेट लिया। ं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें