फोटो गैलरी

Hindi News'पाक खिलाड़ियों को एचआईएल में न खिलाया जाए'

'पाक खिलाड़ियों को एचआईएल में न खिलाया जाए'

भारतीय हॉकी महासंघ (आईएचएफ) ने मांग की है कि पाकिस्तानी सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पर दो भारतीय जवानों की नृशंस हत्या को देखते हुए हॉकी इंडिया पाकिस्तानी खिलाड़ियों को हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में...

'पाक खिलाड़ियों को एचआईएल में न खिलाया जाए'
एजेंसीTue, 15 Jan 2013 02:02 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय हॉकी महासंघ (आईएचएफ) ने मांग की है कि पाकिस्तानी सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पर दो भारतीय जवानों की नृशंस हत्या को देखते हुए हॉकी इंडिया पाकिस्तानी खिलाड़ियों को हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में हिस्सा लेने से रोके।
 
आईएचएफ के सरंक्षक और मुख्य सलाहकार के पी एस गिल ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि इस नृशंस हत्या की देश में ही नहीं बल्कि बाहर भी निंदा हुई है।
 
एचआईएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की भागीदारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन होना स्वाभाविक है लेकिन हाकी इंडिया इस घटना का विरोध करने के बजाय पाकिस्तानी खिलाड़ियों का स्वागत कर रही हैं।
 
उल्लेखनीय है कि शिवैसेना के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई में एचआईएल की टीम मुंबई मैजिशियंस में पाकिस्तान के चार खिलाड़ियों की मौजूदगी के खिलाफ मुंबई हॉकी संघ के स्टेडियम पर विरोध प्रदर्शन किया था जिसके चलते मुंबई टीम को अपना अभ्यास सत्र रद्द करना पड़ा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें