फोटो गैलरी

Hindi Newsलिंकन, मार्टिन लूथर की बाइबिल से शपथ लेंगे ओबामा

लिंकन, मार्टिन लूथर की बाइबिल से शपथ लेंगे ओबामा

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दूसरे कार्यकाल की शपथ लेने के लिए ऐतिहासिक बाइबिल का चयन किया है, जिनमें अब्राहम लिंकन और मार्टिन लूथर किंग द्वारा उपयोग में लाई गई बाइबिल भी शामिल...

लिंकन, मार्टिन लूथर की बाइबिल से शपथ लेंगे ओबामा
एजेंसीFri, 11 Jan 2013 12:16 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दूसरे कार्यकाल की शपथ लेने के लिए ऐतिहासिक बाइबिल का चयन किया है, जिनमें अब्राहम लिंकन और मार्टिन लूथर किंग द्वारा उपयोग में लाई गई बाइबिल भी शामिल हैं।
    
आगामी 20 जनवरी को ओबामा एक निजी समारोह में पत्नी मिशेल ओबामा के परिवार की बाइबिल से शपथ लेंगे। इसके बाद 21 जनवरी को औपचारिक शपथ ग्रहण में वह दो बाइबिल का उपयोग करेंगे। इनमें एक बाइबिल पूर्व राष्ट्रपति लिंकन की होगी। इस बाइबिल का इस्तेमाल ओबामा ने 2009 में अपनी पहली शपथ में भी किया था।
    
राष्ट्रपति शपथ ग्रहण समिति (पीआईसी) का कहना है कि ओबामा की ओर से इस्तेमाल की जाने वाली दूसरी बाइबिल मार्टिन लूथर किंग- जूनियर की होगी।
    
पीआईसी के अध्यक्ष और सीईओ स्टीव केरिगन ने कहा कि राष्ट्रपति ओबामा इन बाइबिल का इस्तेमाल करने को लेकर सम्मानित महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि वाशिंगटन मार्च की 50वीं और गृहयुद्ध के समय अब्राहम लिंकन की ओर से शासनादेश जारी किए जाने के 150वीं वर्षगांठ एक ऐतिहासिक क्षण है जब हम एक राष्ट्र के तौर पर की गई अद्वितीय प्रगति का प्रदर्शन कर सकते हैं।
    
साल 2009 में लिंकन की ओर से इस्तेमाल बाइबिल की शपथ लेकर ओबामा ऐसा करने वाले पहले राष्ट्रपति बने थे। इस बाइबिल का इस्तेमाल 1881 में तत्कालीन राष्ट्रपति लिंकन ने किया था।
    
निजी शपथ ग्रहण समारोह के लिए मिशेल के परिवार की बाइबिल का चयन किया गया है। मिशेल के पिता फ्रैसर राबिंसन-ततीय ने इस बाइबिल को अपनी मां ला वान डेलोरेस राबिंसन को 1958 में मात दिवस के मौके पर बतौर उपहार भेंट किया था।
    
उप राष्ट्रपति जो बाइडन शपथ ग्रहण के दोनों समारोहों में अपने परिवार की बाइबिल का इस्तेमाल करेंगे। उधर, 19 जनवरी को मार्टिन लूथर की याद में राष्ट्रीय सेवा दिवस से जुड़े समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें लूथर किंग के परिवार के लोग भी शामिल होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें