फोटो गैलरी

Hindi News बाढ़पीड़ितों की मदद में संघ सबसे पहले आया

बाढ़पीड़ितों की मदद में संघ सबसे पहले आया

बाढ़ राहत, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के संदेश और आगामी लोकसभा के मुद्दों के साथ भाजपा जनता के बीच जाएगी। वैसे भाजपा ने राहत कार्यो के लिए राज्य सरकार की सराहना करते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि पीड़ितों...

 बाढ़पीड़ितों की मदद में संघ सबसे पहले आया
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बाढ़ राहत, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के संदेश और आगामी लोकसभा के मुद्दों के साथ भाजपा जनता के बीच जाएगी। वैसे भाजपा ने राहत कार्यो के लिए राज्य सरकार की सराहना करते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि पीड़ितों की मदद के लिए अगर सबसे पहले कोई पहुंचा तो वह है राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ(आरएसएस) और वह आज भी सबसे बढ़िया काम कर रहा है और अग्रणी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राधामोहन सिंह ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा की ओर से फिलहाल 12 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं।ड्ढr ड्ढr शिविरों और राहत कार्य की समीक्षा के लिए भाजपा के बिहार प्रभारी कलराज मिश्र और राष्ट्रीय संगठन के महामंत्री रामलाल 18 सितम्बर को पूर्णिया पहुंच रहे हैं। वहां बाढ़ प्रभावित पांच जिलों के अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, सांसदों और विधायकों की बैठक भी करंगे। उन्होंने कहा कि बुधवार को गुजरात के मुख्यमंत्री नरन्द्र मोदी का जन्म दिन है। इस मौके पर राहत सामग्री लेकर एक ट्रन बिहार पहुंच रही है जिसे श्री मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करंगे। उन्होंने विपदा की इस स्थिति में धैर्य और साहस का परिचय देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नरन्द्र मोदी को एक जैसा बताया।ड्ढr ड्ढr श्री सिंह ने कहा कि बेंगलुरू में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बिहार में बाढ़ के साथ-साथ राजनीतिक और आर्थिक मुद्दे भी अहम रहे। 23 सितम्बर को बाढ़ और लोक सभा चुनाव के मुद्देपर पटना में जिलाध्यक्षों की बैठक बुलायी गयी है। 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के मौके पर मतदाता संपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। हर विधान सभा क्षेत्र में बैठक होगी और बूथ स्तर पर भी महंगाई, आतंकवाद, रामसेतु और अमरनाथ जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी। इसके लिए एक करोड़ लीफलेट भी छपवाए जा रहे हैं। यह अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा।ं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें