फोटो गैलरी

Hindi News जापान के तोमोजी का 113वां जन्मदिन

जापान के तोमोजी का 113वां जन्मदिन

दुनिया के सबसे वृद्ध व्यक्ित जापान के तोमोजी तनाबे गुरुवार को अपना 113 वां जन्मदिन मना रहे हैं। तनाबे ने अपनी लंबी उम्र और अच्छी सेहत के राज पत्रकारों के साथ बांटते हुए बताया कि वह आज भी भरपेट भोजन...

 जापान के तोमोजी का 113वां जन्मदिन
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

दुनिया के सबसे वृद्ध व्यक्ित जापान के तोमोजी तनाबे गुरुवार को अपना 113 वां जन्मदिन मना रहे हैं। तनाबे ने अपनी लंबी उम्र और अच्छी सेहत के राज पत्रकारों के साथ बांटते हुए बताया कि वह आज भी भरपेट भोजन करते हैं और खाने के मामले में कोई कोताही नहीं बरतते। दक्षिणी जापान के मियाकोनोजू शहर में रहने वाले तनाबे ने बताया कि वह सब्जियां खूब खाते हैं और तली हुई चीजों से परहेज करते हैं। अपनी लंबी उम्र का राज बताते हुए उन्होंने कहा कि मैं अपने अनुभव के आधार पर कह सकता हूं कि शराब न पीना मेरी दीर्घयु का प्रमुख कारण है। पिछले वर्ष गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड द्वारा सबसे अधिक उम्र वाले पुरूष का खिताब पाने वाले तनाबे को शहर के मेयर ने भी उनके घर जाकर जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने बताया कि उन्हें तले हुए छींगें खाना बहुत पसंद है लेकिन पिछले कुछ समय से वह तेल युक्त खाने से परहेज कर रहे हैं। हालांकि प्रतिदिन दूध पीने की अपनी बचपन की आदत से वह बंधे हुए हैं। तनाबे की अभी दस साल और जीने की तमन्ना है और उन्हें भरोसा है कि वह ऐसा कर पाएंगे। तनाबे ने बताया कि वह अपने जीवन भर के अनुभव लिखना चाहते हैं और कुछ समय पहले तक वह प्रतिदिन डायरी लिखते थे लेकिन अब वह महीने में एक दो दिन ही लिख पाते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी सेहत अच्छी है और भगवान की दया से उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं है। गौरतलब है कि जापान के लोग लंबे समय तक जीने के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। हाल ही में जारी सरकारी आंकडों के मुताबिक जापान में सौ साल या इससे अधिक उम्र वाले लोगों की संख्या 36276 है जो कि एक रिकार्ड है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें