फोटो गैलरी

Hindi Newsसंसदीय समिति ने माना श्रीलंका के प्रधान न्यायाधीश को दोषी

संसदीय समिति ने माना श्रीलंका के प्रधान न्यायाधीश को दोषी

श्रीलंका की संसदीय समिति ने शनिवार को देश की पहली महिला प्रधान न्यायाधीश शिरानी बांदरनायके को पेशेवर कदाचार के तीन मामलों में दोषी करार दिया। समिति के इस फैसले के बाद उनके खिलाफ महाभियोग का रास्ता...

संसदीय समिति ने माना श्रीलंका के प्रधान न्यायाधीश को दोषी
एजेंसीSat, 08 Dec 2012 11:36 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रीलंका की संसदीय समिति ने शनिवार को देश की पहली महिला प्रधान न्यायाधीश शिरानी बांदरनायके को पेशेवर कदाचार के तीन मामलों में दोषी करार दिया। समिति के इस फैसले के बाद उनके खिलाफ महाभियोग का रास्ता साफ हो गया है।

वरिष्ठ मंत्री निर्मल सिरिपला डी सिल्वा ने कहा कि हमने अपनी जांच को महज पांच आरोपों तक सीमित रखा। चूंकि वे काफी गंभीर आरोप थे इसलिए हमने बाकी के नौ आरोपों पर ध्यान नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि समिति ने उन्हें तीन आरोपों में दोषी पाया और दो से उन्हें मुक्त कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि आज से एक माह के भीतर प्रधान न्यायाधीश को उनके पद से हटाने की तैयारी शुरू हो जाएगी। सत्तारूढ़ यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीड़ा एलायंस ने प्रधान न्यायाधीश पर वित्तिय एवं पेशेवर कदाचार का आरोप लगाया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें