फोटो गैलरी

Hindi Newsयेदियुरप्पा से कर्नाटक की भाजपा सरकार को खतरा नहीं

येदियुरप्पा से कर्नाटक की भाजपा सरकार को खतरा नहीं

मन में कड़वापन लिए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी को एक कड़ा झटका देते हुए पार्टी छोड़ दी, जिसे उन्होंने राज्य में खड़ी करने में 40 साल तक अपना पूरा...

येदियुरप्पा से कर्नाटक की भाजपा सरकार को खतरा नहीं
एजेंसीFri, 30 Nov 2012 09:14 PM
ऐप पर पढ़ें

मन में कड़वापन लिए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी को एक कड़ा झटका देते हुए पार्टी छोड़ दी, जिसे उन्होंने राज्य में खड़ी करने में 40 साल तक अपना पूरा सहयोग दिया था। हालांकि इस इस्तीफे से राज्य की जगदीश शेट्टर सरकार पर तत्काल प्रभाव पड़ने की कोई संभावना नहीं है।

येदियुरप्पा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी को पत्र फैक्स किया। बाद में वह विधानसभा अध्यक्ष के जी बोपैया से मिले और उन्होंने उन्हें सदन की सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंपा। वह जनसंघ के दिनों से ही भाजपा से जुड़े थे।

भाजपा नेतृत्व पर करारा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि मैं पार्टी छोड़ने का यह कठिन निर्णय लेने के लिए बाध्य हुआ हूं, जबकि मैंने ही राज्य में इसे खड़ा किया था।

उन्होंने कहा कि ये महज कुछ नेता थे जिन्होंने मुझे इतनी दूर धकेल दिया, जहां से मैं नहीं लौट सकता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें