फोटो गैलरी

Hindi News शोध से वैकल्पिक ऊर्जा को सस्ता बनाएं : कलाम

शोध से वैकल्पिक ऊर्जा को सस्ता बनाएं : कलाम

पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा कि वैज्ञानिक शोध के जरिये वैकल्पिक ऊर्जा उत्पादन की तकनीकों को किफायती बनाएं। कलाम ने जलवायु पर्वितन के मौजूदा खतरों से निपटने के लिए सौर, पवन एवं परमाणु...

 शोध से वैकल्पिक ऊर्जा को सस्ता बनाएं : कलाम
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा कि वैज्ञानिक शोध के जरिये वैकल्पिक ऊर्जा उत्पादन की तकनीकों को किफायती बनाएं। कलाम ने जलवायु पर्वितन के मौजूदा खतरों से निपटने के लिए सौर, पवन एवं परमाणु ऊर्जा की जोरदार पैरवी की। लेकिन साथ में जोड़ा कि यह तभी आम आदमी तक पहुंच पाएंगी जब इनकी उत्पादन लागत में कमी लाने में वैज्ञानिक सफल होंगे। यहां इंटरनेशनल सस्टेनेबल डवलपमेंट रिसर्च कांफ्रेंस में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कलाम ने कहा कि भारत में वैकल्पिक ऊर्जा उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। परमाणु ऊर्जा के लिए भी संसाधन हैं। परमाणु करार हो जाने के बाद यूरनियम मिलने में दिक्कतें भी खत्म हो जाएंगी और परमाणु बिजली का उत्पादन बढ़ेगा। लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि थोरियम आधारित रिएक्टरों की स्थापना पर भी हमें कार्य करना चाहिए। पेट्रोलियम पदार्थो की बढ़ती कीमतों और बढ़ते आयात के मद्देनजर कलाम ने बायोफ्यू्अल को बढ़ावा देने की जरूरत बताई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें