फोटो गैलरी

Hindi News आलाकमान से भेंट कर लौटे कांग्रेसी

आलाकमान से भेंट कर लौटे कांग्रेसी

दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, अहमद पटेल और अजय माकन से भेंट कर पार्टी के विधायक झारखंड लौट आये। विधायक दल के नेता मनोज कुमार यादव और थॉमस हंसदा एक विमान से जबकि सुखदेव भगत,...

 आलाकमान से भेंट कर लौटे कांग्रेसी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, अहमद पटेल और अजय माकन से भेंट कर पार्टी के विधायक झारखंड लौट आये। विधायक दल के नेता मनोज कुमार यादव और थॉमस हंसदा एक विमान से जबकि सुखदेव भगत, सौरभ नारायण सिंह, गोपाल शरण नाथ शाहदेव दूसर विमान से रांची पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचू और नियेल तिर्की व्यक्ितगत काम से दिल्ली में ही रुक गये हैं। एक-दो दिन में वे भी रांची लौटेंगे। बातचीत करने पर बलमुचू, मनोज, थॉमस और सुखदेव भगत कहते हैं कि आलाकमान ने झामुमो को समर्थन देने का आदेश दिया है। सूबे के सभी विधायक इसका पालन करंगे। कांग्रेस के तमाम विधायक विश्वासमत के दौरान शिबू का समर्थन करंगे। जरूरत पड़ी तो निर्दलीयों से भी बातचीत की जायेगी, ताकि शिबू के सीएम बनने का मार्ग प्रशस्त हो सके।ड्ढr श्याम राक आज रांची आयेंगेड्ढr रांची। राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्याम राक सोमवार को सुबह नौ बजे रांची आयेंगे। राक ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद का भी रांची आने का कार्यक्रम है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवा विमान से रांची पहुंचेंगे। राक का कहना है कि शिबू सोरन की सरकार निश्चित बनेगी। जो भी गतिरोध है उसे मिल बैठकर दूर कर लिया जायेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष की सबसे बात हो रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें