फोटो गैलरी

Hindi Newsअसम में हिंसा, कोकराझार में कर्फ्यू

असम में हिंसा, कोकराझार में कर्फ्यू

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार की शाम असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई से फोन पर बोडोलैंड क्षेत्रीय प्रशासन वाले जिलों में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की। गुरुवार को एक व्यक्ति की मौत हो गयी...

असम में हिंसा, कोकराझार में कर्फ्यू
एजेंसीFri, 16 Nov 2012 12:05 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार की शाम असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई से फोन पर बोडोलैंड क्षेत्रीय प्रशासन वाले जिलों में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की। गुरुवार को एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 10 नवंबर को भड़की हिंसा के बाद अब तक छह लोग मारे जा चुके हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि गोगोई ने सिंह को हालात की विस्तृत जानकारी दी और हिंसा को काबू करने के लिए उठाये गये कदमों के बारे में बताया। प्रधानमंत्री राज्यसभा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं।

प्रधानमंत्री ने गोगोई से कहा कि कुछ ताकतें क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को अस्थिर करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही हैं। सिंह ने कहा कि सरकार इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए सभी कदम उठाएगी। उन्होंने राज्य सरकार को शांति बहाल करने और स्थिति सामान्य करने में सहयोग का आश्वासन दिया।

कोकराझार जिले के तेलीपाड़ा में आज सुबह निरिसुन बासुमुतरी नामक व्यक्ति की गोली लगने से मौत के बाद कोकराझार शहर में बेमियादी कर्फ्यू लगा दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कोकराझार के साप्ताहिक बाजार में धारदार हथियारों से किये गये हमले में अब्दुल कलाम नामक व्यापारी घायल हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें