फोटो गैलरी

Hindi News विहिप-बजरंग दल पर लगेगा प्रतिबंध!

विहिप-बजरंग दल पर लगेगा प्रतिबंध!

संघ परिवार से जुड़े बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी जसे संगठनों पर प्रतिबंध लग सकता है। सरकार में उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार गृह मंत्रालय ने इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है।...

 विहिप-बजरंग दल पर लगेगा प्रतिबंध!
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

संघ परिवार से जुड़े बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी जसे संगठनों पर प्रतिबंध लग सकता है। सरकार में उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार गृह मंत्रालय ने इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंत्रालय इन संगठनों की हिंसक एवं समाज में सांप्रदायिक आधार पर नफरत फैलाने वाली गतिविधियों और तैयारियों के विवरण और सबूत जमा कर इन्हें उन कसौटियों पर रखकर तौल रहा है जिनके आधार पर विभिन्न संगठनों को प्रतिबंधित किया जाता है। यूपीए में लोक जन शक्ित पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस ने भी हाल के दिनों में उड़ीसा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड एवं अन्य राज्यों में ईसाई मिशनरियों, उनके धर्म स्थलों पर किए जा रहे हमलों और खासतौर से कानपुर में बम बनाते समय बजरंग दल के दो कार्यकताओं की मौत को आधार बनाकर इन संगठनों पर प्रतिबंध के लिए सरकार पर दबाव बनाने में लगे हैं। दुर्गा वाहिनी पर अपनी कार्यकर्ताओं को सशस्त्र प्रशिक्षण के आरोप हैं। मंत्रिमंडल की पिछली बैठक में इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया गया था। कहा गया था कि जब इसी तरह की गतिविधियों को आधार बनाकर सिमी पर प्रतिबंध लग सकता है तो बजरंग दल और विहिप पर क्यों नहीं। ऐसा सरकार के धर्म निरपेक्ष दिखने के लिए भी आवश्यक बताया जा रहा है क्योंकि जिस तरह से सिमी एवं अन्य मुस्लिम संगठनों के विरुद्ध कार्रवाई हो रही है और मुस्लिम युवाओं को निशाना बनाया जा रहा है, मुसलमानों के बीच यह भावना घर करने लगी है कि उनके साथ सरकार के स्तर पर भी भेदभाव हो रहा है। ऐसे में यूपीए सरकार पर भीतर-बाहर से भगवा संगठनों के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए दबाव बढ़ा है।ड्ढr शुक्रवार को एक केंद्रीय मंत्री ने संकेत दिया कि सरकार के स्तर पर बजरंग दल जसे संघ परिवार के संगठनों के खिलाफ प्रतिबंध के लिए आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें