फोटो गैलरी

Hindi News लापता युवती दिल्ली से बरामद

लापता युवती दिल्ली से बरामद

छह माह से लापता युवती को दीघा पुलिस ने दिल्ली से बरामद की है। युवती के पिता मो. नसीम ने स्थानीय थाना में शादी के नियत से अगवा करने का मामला दर्ज कराया था। इस बाबत थानाध्यक्ष एन.के. सिंह ने बताया कि...

 लापता युवती दिल्ली से बरामद
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

छह माह से लापता युवती को दीघा पुलिस ने दिल्ली से बरामद की है। युवती के पिता मो. नसीम ने स्थानीय थाना में शादी के नियत से अगवा करने का मामला दर्ज कराया था। इस बाबत थानाध्यक्ष एन.के. सिंह ने बताया कि दानापुर के नासरीगंज निवासी मो. नसीम ने पिछले दिनों अपनी पुत्री रखा (काल्पनिक नाम) को शादी के नियत से अगवा करने का मामला दर्ज कराया था। वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर दिल्ली से रखा को बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में उसने बताया कि कोई फुलवा नाम की वृद्ध महिला उसे दिल्ली ले गई थी। वहां कोलगांव निवासी मनीष से शादी कराई। रखा ने बताया कि 26 मार्च को घर से बाजार के लिए निकली। इसी दौरान फुलवा मिली। बातचीत के दौरान कुछ खाने को दिया, फिर कुछ पता नहीं चला, होश आया तो अपने को दिल्ली में पाया। मनीष से शादी कर उसी के साथ रहना चाहती है। शिवानंद का पुतला फूंकाड्ढr बिहटा (ए.सं.)। जदयू प्रवक्ता शिवानंद तिवारी के हिन्दू विरोधी वक्तव्य से खफा भाजपा युवा मोर्चा, विश्व हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विद्यार्थी परिषद के कार्यकत्त्राओं ने बिहटा रलवे क्रासिंग पर उनका पुतला फूंका। पुतला दहन के पूर्व कार्यकत्त्राओं ने जदयू प्रवक्ता के खिलाफ पूर बिहटा में प्रदर्शन किया। शिवानंद को राजद का एजेंट भी बताया। पुतला दहन कार्यक्रम में मुन्ना कुमार, ओम प्रकाश सिंह, कौशल किशोर सिंह, राजकुमार मिश्रा, धर्मेन्द्र कुमार, मंटू पाण्डेय, संजीव पाण्डेय, मनीष कुमार, राजकिशोर सिंह, बिपिन बिहारी, राकेश कुमार, मोहन सिंह, जकी कुमार, आशुतोष कुमार, कमलेश पांडेय आदि प्रमुख थे। दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार शुरूड्ढr बख्तियारपुर (सं.सू.)। बिहार कृषि विकास के लिए आवश्यक संपदा से परिपूर्ण राज्य है। यहां देश की सबसे उपजाऊ जमीन ही नहीं, प्रचुर जल संसाधन भी उपलब्ध है। इसी कारण बिहार पूर देश में द्वितीय हरित क्रांति के केन्द्र के रूप में उभरने की क्षमता रखता है। उक्त बातें पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डा. एल.एन. राम ने यूजीसी द्वारा आयोजित ‘बिहार के संदर्भ में द्वितीय हरित क्रांति -मुद्दे और चुनौतियां’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन करते हुए कहीं। सेमिनार को संबोधित करने वालों में डा. जवाहर लाल सिंह समेत कईलोग शामिल थे। 35 परिवारों का खुराक पिलाने से इंकारड्ढr दानापुर (हि.प्र.)। पोलियो के खुराक पिलाने से करीब 35 परिवारों ने इंकार किया है। इंकार वाले परिवारों को समझा बुझाकर खुराक पिलायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार शहरी क्षेत्र में 20 और ग्रामीण में 15 परिवारों ने खुराक पिलाने से इंकार किया है। शहरी क्षेत्र में अब तक 14 हाार बच्चों को खुराक पिलायी गयी है। वही डब्लू. एच. ओ. पल्लवी ने पोलियो अभियान का जायजा लिया। जख्मी लोगों को विधायक ने दी सांत्वनाड्ढr बाढ़ (नि.सं.)। सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट एनटीपीसी में दो दिन से मजदूरों द्वारा चल रहे प्रदर्शन के दौरान बाढ़ विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू ने शनिवार को परियोजना स्थल पर पहुंचकर पुलिस द्वारा किये गए लाठी चार्ज के दौरान जख्मी लोगोंे को सांत्वना दी। वहीं किसान मजदूर संघ के नेता के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप कुमार मिंटु, अनुमंडल प्रशासन एवं एनटीपीसी प्रबंधन के बीच समझौता वार्ता हुई। इस दौरान प्रबंधन ने समझौता वार्ता के दौरान कहा कि एनटीपीसी द्वारा नियमानुसार सामाजिक उन्नयन विकास कार्य किया जाएगा। मजदूरों का गेट जाम टांय-टांय फिस्सड्ढr बाढ़ (नि.सं.)। एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा दिये गए वादा खिलाफी से नाराज मजदूरों द्वारा प्रायोजित तीसर दिन गेट जाम पुलिस प्रशासन के सख्त व्यवस्था के बीच टांय-टांय फिस्स हो गया। एनटीपीसी परियोजना में आंदोलनकारियों के प्रतिनिधि में मुकदमा उठाने का दबाव बाढ़ विधायक के सामने बनाया। लेकिन प्रबंधन ने पुलिस अनुसंधान के नाम पर मुकदमा में समझौता से इंकार कर दिया। समझौता वार्ता के बाद विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू ने बताया कि मजदूरों को 200 दिन का वेतन देने के लिए वरीय पदाधिकारी से बात की जाएगी। वहीं मुकदमा की जांच कराकर फैसला दिया जाएगा। चार आंगनवाड़ी सेविकाओं का वेतन रोकाड्ढr मनेर (सं.सू.)। चल रहे पेलियो उन्मुलन अभियान में जांच के दौरान डा. एसपी विनायक ने आज चार आंगनवाड़ी सेविका मंजू देवी, उर्मीला देवी, हीरा देवी, मनोरमा देवी एवं दो आशा कार्यकत्त्रा बैजन्ती माला तथा पुष्पा देवी को काम में लापरवाही बरतने के चलते उनका मानदेय बंद करने का आदेश दिया तथा दो आशा कार्यकर्ताओं को चयन मुक्त करने की अनुशंसा कर दी। साथ ही आज दस हाार पांच सौ बच्चों को पेालियो की खुराक पिलाई गयी जिसमें तीन सौ अठहत्तर बच्चे नवजात शिशु थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें