फोटो गैलरी

Hindi News बच्चों को बताएं भगत सिंह की जीवनी : राज्यपाल

बच्चों को बताएं भगत सिंह की जीवनी : राज्यपाल

राज्यपाल आरएल भाटिया ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जीवनी के बार में हमें बच्चों को बताना चाहिए। श्री भाटिया रविवार को अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी फेडरशन, बिहार के संयुक्त...

 बच्चों को बताएं भगत सिंह की जीवनी : राज्यपाल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्यपाल आरएल भाटिया ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जीवनी के बार में हमें बच्चों को बताना चाहिए। श्री भाटिया रविवार को अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी फेडरशन, बिहार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भगत सिंह की 101 वीं जयंती सह स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री नरंद्र सिंह ने अपने को उत्तराधिकारी बताने वालों की जमकर क्लास ली। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी का वंश होने से कोई सेनानी का उत्तराधिकारी नहीं हो सकता।ड्ढr ड्ढr यह किसी विशेष परिवार की संपत्ति नहीं है। जो देश के लिए लड़ता और मरता है वही स्वतंत्रता सेनानी कहलाने का हकदार है। मौके पर राज्यपाल को खुदीराम बोस व प्रफुल्ल चंद्र चाकी की तस्वीर भेंट की गई। राज्यपाल ने स्मृति दर्पण नामक पुस्तक का लोकापर्ण किया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व फेडरशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललितेश्वर प्रसाद शाही ने कहा कि भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हमें दूसरों की सेवा करने का प्रण लेना चाहिए। जयंती में राज्य के विभन्न इलाकों से बड़ी संख्या में स्वतंत्रता सेनानी उपस्थित हुए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें