फोटो गैलरी

Hindi Newsसंदिग्धों को सऊदी अरब से लाने की कोशिश में भारत

संदिग्धों को सऊदी अरब से लाने की कोशिश में भारत

भारत सऊदी अरब से अपने चार नागरिकों को देश में लाने की कोशिश कर रहा है। जिन नागरिकों को भारत लाने की कोशिश की जा रही है उन पर आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन का सदस्य होने का शक है।  ...

संदिग्धों को सऊदी अरब से लाने की कोशिश में भारत
एजेंसीWed, 31 Oct 2012 01:32 AM
ऐप पर पढ़ें

भारत सऊदी अरब से अपने चार नागरिकों को देश में लाने की कोशिश कर रहा है। जिन नागरिकों को भारत लाने की कोशिश की जा रही है उन पर आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन का सदस्य होने का शक है।
 
केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि चार भारतीय नागरिक काफी लंबे समय से भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में थे। उन पर देश में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का संदेह है। हालांकि, अधिकारियों ने चारों संदिग्धों के नाम का खुलासा नहीं किया।

एक अधिकारी ने बताया कि हमने सऊदी अधिकारियों से कहा है कि वह भारत में वांछित चार नागरिकों को हमारे हवाले कर दे। हमें सऊदी अधिकारियों से सकारात्मक जवाब की उम्मीद है। चारों संदिग्ध भारतीय पासपोर्ट का इस्तेमाल कर खाड़ी देश गए थे। उनके बारे में माना जा रहा है कि वे प्रतिबंधित इंडियन मुजाहिद्दीन के सदस्य हैं। गौरतलब है कि इंडियन मुजाहिद्दीन पिछले कुछ सालों में दिल्ली, मुंबई, पुणे, हैदराबाद और बेंगलूर में हुए बम धमाकों को अंजाम देने में शामिल रही है।
 
सऊदी अरब ने हाल के दिनों में तीन वांछित आतंकवादी भारत को सौंपे हैं जिनमें लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य और मुंबई में 26 नवंबर, 2008 को हुए आतंकवादी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक अबू जंदल, दिल्ली और बेंगलूर धमाकों का आरोपी फसीह अहमद और लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य रईस शामिल है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें