फोटो गैलरी

Hindi Newsजन्मदिन पर काम में व्यस्त हैं असिन

जन्मदिन पर काम में व्यस्त हैं असिन

बॉलीवुड अभिनेत्री असिन थोट्टुमक्कल शुक्रवार को अपने जन्मदिन के समय शूटिंग में व्यस्त हैं। असिन ने कहा कि पहली बार उनका जन्मदिन बगैर धूमधड़ाके के बीत रहा है। असिन का शुक्रवार को 27वां जन्मदिन है। वह...

जन्मदिन पर काम में व्यस्त हैं असिन
एजेंसीFri, 26 Oct 2012 04:59 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेत्री असिन थोट्टुमक्कल शुक्रवार को अपने जन्मदिन के समय शूटिंग में व्यस्त हैं। असिन ने कहा कि पहली बार उनका जन्मदिन बगैर धूमधड़ाके के बीत रहा है।

असिन का शुक्रवार को 27वां जन्मदिन है। वह इस समय ‘खिलाड़ी 786’ की शूटिंग एवं डबिंग में व्यस्त हैं।

असिन ने कहा कि इस बार का जन्मदिन ‘खिलाड़ी 786’ के सेट पर बगैर किसी आयोजन के बीतेगा। ऐसा पहली बार हो रहा है। शूटिंग का कार्यक्रम इतना कड़ा है कि मैं इस बार जन्मदिन समारोह को आयोजित करने की कोई योजना नहीं बना पाई।

आशीष आर.मोहन निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और परेश रावल भी हैं। अक्षय कुमार और हिमेश रेशमिया इस फिल्म के निर्माता हैं। यह फिल्म सात दिसम्बर को प्रदर्शित होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें