फोटो गैलरी

Hindi Newsधान की खेती से गर्म हो सकता है वायुमंडल

धान की खेती से गर्म हो सकता है वायुमंडल

अमेरिका में किए गए एक अध्ययन के आधार पर दावा किया गया है कि धान की खेती से भूमंडल का तापमान और बढ़ सकता है, क्योंकि इससे ग्रीनहाउस प्रभाव पैदा करने वाली गैस मिथेन का उत्सर्जन होता है। ट्रिंनिटी...

धान की खेती से गर्म हो सकता है वायुमंडल
एजेंसीTue, 23 Oct 2012 02:25 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका में किए गए एक अध्ययन के आधार पर दावा किया गया है कि धान की खेती से भूमंडल का तापमान और बढ़ सकता है, क्योंकि इससे ग्रीनहाउस प्रभाव पैदा करने वाली गैस मिथेन का उत्सर्जन होता है।

ट्रिंनिटी कॉलेज डबलिन, नॉथर्न एरिजोना विश्वविद्यालय और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने धान की खेती पर किए गए 63 अलग-अलग परीक्षणों को इकट्ठा किया है। इनमें से अधिकांश परीक्षण एशिया और उत्तरी अमेरिका में किए गए हैं।

अध्ययन दल के प्रमुख डॉक्टर के जॉन वॉन ग्रोनिजेन ने एक बयान में कहा है कि हमारी रिपोर्ट से पता चलता है कि धान की खेती का जलवायु परिवर्तन पर असर पड़ता है। धान की फसल मानवीय गतिविधियों के कारण होने वाले मीथेन उत्सर्जन का सबसे बड़ा स्रोत है। धान विश्व में दूसरा सबसे बड़ा कृषि उत्पाद है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें