फोटो गैलरी

Hindi Newsदेवरिया में मस्तिष्क ज्वर का कहर, अब तक 62 मरे

देवरिया में मस्तिष्क ज्वर का कहर, अब तक 62 मरे

पूर्वी उत्तर प्रदेश में लम्बे अरसे से कहर बरपा रहा मस्तिष्क ज्वर ने देवरिया जिले में अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। इस बीमारी में इस वर्ष अब तक 62 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। आधिकारिक...

देवरिया में मस्तिष्क ज्वर का कहर, अब तक 62 मरे
एजेंसीSat, 06 Oct 2012 11:23 AM
ऐप पर पढ़ें

पूर्वी उत्तर प्रदेश में लम्बे अरसे से कहर बरपा रहा मस्तिष्क ज्वर ने देवरिया जिले में अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। इस बीमारी में इस वर्ष अब तक 62 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जनवरी से अबतक जनपद में 484 मस्तिष्क ज्वर के मरीज पाए गए। जिनमें 62 की मृत्यु उपचार के दौरान हो गई, जबकि13 मरीजों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है।

इस सम्बंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अमर नाथ तिवारी ने बताया कि मस्तिष्क ज्वर के मरीजों का उपचार कुशल चिकित्सकों द्वारा सदर अस्पताल में किया जा रहा है तथा उनके दवा आदि की व्यवस्था अस्पताल की तरफ से ही की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें