फोटो गैलरी

Hindi News ‘‘चिंता नाय करा, सब काम हतई..

‘‘चिंता नाय करा, सब काम हतई..

‘चिंता नाय कर। सब समस्या दूर हतई। एखन तो झारखंड में तोहर जइसन लोगे के काम हवे केर समय आइल हई..।’ (क्यों चिंता कर रहे हो। सब समस्या दूर होगी। अब तो झारखंड में आप जसे लोगों का ही काम होने का समय आया...

 ‘‘चिंता नाय करा, सब काम हतई..
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

‘चिंता नाय कर। सब समस्या दूर हतई। एखन तो झारखंड में तोहर जइसन लोगे के काम हवे केर समय आइल हई..।’ (क्यों चिंता कर रहे हो। सब समस्या दूर होगी। अब तो झारखंड में आप जसे लोगों का ही काम होने का समय आया है.।)ड्ढr मुख्यमंत्री शिबू सोरन मंगलवार को यहां बोकारो निवास में आमजन की समस्याएं सुनने के बाद उन्हें समझा रहे थे। बोकारो के अलावा अन्य जिलों से भी कुछ लोग अपनी समस्या लेकर यहां पहुंचे थे। इसमें महिलाओं की संख्या भी अच्छी-खासी थी। सब ने खुलकर सीएम के पास अपनी बात रखी। सीएम ने भी सबकी बातें गंभीरता से सुनीं। कई मामलों का निष्पादन तो वहीं पर किया। कई में आवश्यक कार्रवाई का निर्देश मौके अधिकारियों को दिया।ड्ढr जामताड़ा से पहुंची स्वयं सहायता समूह की आदिवासी महिलाओं ने बताया कि पिछले लंबे समय से उनका समूह कर्यरत है। लेकिन, काफी प्रयास के बावजूद समूह को सरकारी मदद नहीं मिल पा रही है। सीएम ने मौके पर ही दूरभाष पर जामताड़ा के डीसी से बातचीत कर समूह को अविलंब सरकारी मदद के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। मुस्लिम विकास मोर्चा, बोकारो के प्रतिनिधियों ने ऊदरू को झारखंड की द्वितीय राजभाष का दर्जा जल्द देने का आग्रह किया। ड्ढr

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें