फोटो गैलरी

Hindi News बिग बी की तबीयत ठीक : अभिषेक

बिग बी की तबीयत ठीक : अभिषेक

महानायक अमिताभ बच्चन के स्वास्थ्य की ताजा स्थिति बताने के लिए शनिवार की रात उनके पुत्र अभिषेक बच्चन मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि उनके पिता की तबीयत अभी ठीक है। फिलहाल वह डाक्टरों की देखरख में...

 बिग बी की तबीयत ठीक : अभिषेक
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

महानायक अमिताभ बच्चन के स्वास्थ्य की ताजा स्थिति बताने के लिए शनिवार की रात उनके पुत्र अभिषेक बच्चन मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि उनके पिता की तबीयत अभी ठीक है। फिलहाल वह डाक्टरों की देखरख में अस्पताल में कम से कम 72 घंटे रहेंगे। अभिषेक ने बिग बी के प्रशंसकों का भी शुक्रिया अदा किया। बिग बी को शनिवार की दोपहर में पेट के इलाज के लिए बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले उन्हें विले पार्ले स्थित नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन वहां प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। इधर उनकी तबीयत खराब होने की खबर से उनके प्रशंसकों ने पूजा-पाठ शुरू कर दी है और उनके बेहतर स्वास्थ के लिए दुआएं कर रहे हैं। शनिवार को ही उनका 66 वां जन्मदिन था। इसलिए जुहू स्थित प्रतीक्षा और जलसा बंगलों के अलावा अस्पताल के बाहर भी उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक बिग बी की तबीयत शुक्रवार की रात में ही बिगड़ी थी। उन्हें हल्का बुखार और पेट में दर्द की शिकायत थी। पारिवारिक डाक्टरों की सलाह पर उन्होंने दर्दनाशक गोली ली थी। मगर शनिवार की सुबह उनकी तबीयत कुछ ज्यादा ही बिगड़ गई। अस्पताल में बिग बी परिवार के सार सदस्य उपस्थित हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें