फोटो गैलरी

Hindi Newsभारत में भ्रष्टाचार से दलाई लामा दुखी

भारत में भ्रष्टाचार से दलाई लामा दुखी

तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने मंगलवार को कहा कि यह विरोधाभासी है कि धार्मिक होने के बावजूद भारतीय भ्रष्टाचार जैसे अनैतिक आचरण में लिप्त हैं। उन्होंने इस बुराई की निंदा करते हुए कहा कि भारतीय...

भारत में भ्रष्टाचार से दलाई लामा दुखी
एजेंसीTue, 11 Sep 2012 05:42 PM
ऐप पर पढ़ें

तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने मंगलवार को कहा कि यह विरोधाभासी है कि धार्मिक होने के बावजूद भारतीय भ्रष्टाचार जैसे अनैतिक आचरण में लिप्त हैं। उन्होंने इस बुराई की निंदा करते हुए कहा कि भारतीय लोग काफी धार्मिक होते हैं और यह दुखद है कि इस देश में भ्रष्टाचार है।

दलाई लामा ने रामकृष्ण मिशन में एक समारोह में कहा कि मैं हाल ही में लद्दाख गया था। वहां किसी ने मुझसे कहा कि अगर सरकार उन्हें 100 रुपये देती है तो सिर्फ 20 रुपये ही पहुंचते हैं। शेष 80 रुपये गायब हो जाते हैं। यह काफी दुखद है। भारतीय लोग धार्मिक होते हैं और वे भगवान से डरते हैं। उन्होंने कहा कि देश में गरीबी एक प्रमुख मुद्दा है और ऐसे में भ्रष्टाचार स्वीकार्य नहीं है तथा हर किसी को इस बारे में सोचना चाहिए।

दलाई लामा ने कहा कि यह काफी बड़ा विरोधाभास है। एक ओर वे सुबह पूजा करते हैं और दिन में भ्रष्टाचार में लिप्त रहते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। जब आप भगवान को नहीं मानते हैं और अध्यात्मिकता को अस्वीकार करते हैं तब कोई स्थिति समझ सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें