फोटो गैलरी

Hindi News संक्षिप्त खबर

संक्षिप्त खबर

प्रा शिक्षक 18 को घेरंगे सीएम आवासड्ढr रांची। प्राइमरी शिक्षकों ने केंद्र के अनुरूप छठा वेतनमान देने समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन की घोषणा कर दी है। 18 अक्तूबर को घेरा डालो-फेरा करो कार्यक्रम के...

 संक्षिप्त खबर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रा शिक्षक 18 को घेरंगे सीएम आवासड्ढr रांची। प्राइमरी शिक्षकों ने केंद्र के अनुरूप छठा वेतनमान देने समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन की घोषणा कर दी है। 18 अक्तूबर को घेरा डालो-फेरा करो कार्यक्रम के तहत सीएम आवास का घेराव किया जायेगा। इसकी तैयारी पूरे राज्य में चल रही है। हर जिले में राज्य संघ की ओर से पोस्टर और पर्चे बांटे गये हैं। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष उत्तील यादव जिलों में घूम-घूमकर संपर्क अभियान चला रहे हैं। महासचिव ब्रिजेंद्र चौबे ने कहा कि राज्य बनने के बाद से प्राइमरी शिक्षक छले जा रहे हैं। उनकी एक भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। यह आंदोलन ऐतिहासिक होगा। मांगों को लेकर कई बार अधिकारी-मंत्रियों से वार्ता हो चुकी है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। पथ सचिव पहुंचे सीडीओ, ली क्लासड्ढr रांची। पथ सचिव एनएन सिन्हा मंगलवार को केंद्रीय निरूपण संगठन (सीडीओ) के दफ्तर पहुंचे। डीपीआर बनाने को लेकर पूर्व में दिये गये निर्देश के अनुपालन में स्थिति की समीक्षा की। सीडीओ तथा रोड के चीफ इंजीनियरों के साथ इइ एइ भी थे। सचिव ने एक-एक योजना को लेकर डीपीआर की स्थिति की जानकारी ली। पुल निर्माण से संबंधित डीपीआर की भी समीक्षा की। सड़क निर्माण से जुड़े 30 डीपीआर पर विचार-विमर्श किया। सचिव के मुताबिक नवंबर के पहले हफ्ते तक काम पूरा करने को कहा गया है। इसी तरह पुल निर्माण से जुड़े 20 डीपीआर की स्थिति की समीक्षा की गयी। इनमें आधा दर्जन से अधिक योजना पर जल्दी ही प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी। डीपीआर के साथ ही प्रशासनिक तथा तकनीकी स्वीकृति देने पर भी गौर हो रहा है। इंजीनियरों को निर्देश के अनुपालन का आगाह कराया।ड्ढr एसके चौधरी का होगा डिमोशनड्ढr रांची। मुख्य सचिव के रैंक में प्रोन्नत एसके चौधरी का डिमोशन होगा। शिव बसंत के केंद्रीय प्रतिनियुक्ित से वापस लौटने के कारण सरकार के लिए सीएस रैंक के एक अधिकारी को डिमोट करना जरूरी हो गया है। राज्य में सीएस रैंक के कुल चार ही पद है। चारों पद भर हैं। विकास आयुक्त चौधरी इस रैंक में सबसे कनीय अधिकारी हैं। आइएएस अधिकारी शिव बसंत के पदस्थापना के लिए सरकार को पहले सीएस रैंक का एक पद खाली कराना है। आज से खुलेगा हाइकोर्टड्ढr पूजा अवकाश के बाद झारखंड हाइकोर्ट 15 अक्तूबर से खुलेगा। बुधवार से अदालत की कार्यवाही शुरू हो जायेगी। पूजा के कारण कोर्ट 30 सितंबर से बंद था।ड्ढr पुण्यतिथि आजड्ढr भाजपा नेता स्व दीपक कुमार तिर्की की पुण्यतिथि 15 अक्तूबर को मनायी जायेगी। इस अवसर पर बोड़ेया रोड स्थित हनीहट रस्तरां में सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया है। 3.30 बजे श्रद्धांजलि सभा होगी। यह जानकारी इंद्रदेव नारायण तिवारी ने दी है।ड्ढr आजसू की बैठक 23 कोड्ढr आजसू केंद्रीय कमेटी की बैठक 23 अक्तूबर को बुलायी गयी है। स्थानीय दीनदयाल नगर में होने वाली इस बैठक में लोस तथा विधानसभा चुनाव के साथ सांगठनिक मुद्दों पर चर्चा होगी। आजसू छात्र संघ चुनाव की भी तैयारी में है। इस पर भी बात होगी। यह जानकारी डॉ देवशरणभगत ने दी। आजसू की नजर तमाड़ विस उपचुनाव पर भी है।ड्ढr 11 का पदस्थापनड्ढr झारखंड राज्य बिजली बोर्ड में 11 लेखा पदाधिकारियों का पदस्थापन किया गया है। 14 अक्तूबर को जारी अधिसूचना के अनुसार लेखा पदाधिकारी शनिचरवा उरांव को एसएनडी, विमल कुमार झा-प्लानिंग, पुरुषोत्तम सिंह-टीबी एकाउंट्स, नीतेश रांन-ऑडिट एंड रवेन्यू, अविनाश कुमार-ग्रामीण विद्युतीकरण, मृत्युंजय सिंह-एपीडीआरडी, सुभाष सेनगुप्ता-बजट, विपिन अग्रवाल-रवन्यू, विजय कुमार-हेडक्वार्टर, निशी विश्वकर्मा को हाारीबाग भेजा गया है।ड्ढr नौ इंजीनियर को प्रोमोशनड्ढr टीवीएनएल के नौ इंजीनियर को प्रोन्नति दी गयी है। इनमें पांच सहायक अभियंता राजेश रांन, हिमांशु लकड़ा, आर रविदास, घनश्याम रविदास और राजीव कुमार को कार्यपालक अभियंता के पद पर प्रोमोशन दिया गया है। इसके अलावा चार कार्यपालक अभियंताओं बीके मिश्रा, बालेश्वर जमादार, रामावतार साहू और सीके सिन्हा विश्वास को अधीक्षण अभियंता के पद पर प्रोन्नति दी गयी है।ड्ढr रैली अब 14 दिसंबर कोड्ढr झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा द्वारा 1अक्तूबर को मोरहाबादी मैदान में प्रस्तावित वैश्य अधिकार रैली की तिथि बढ़ा दी गयी है। अब यह रैली 14 दिसंबर को होगी। 1अक्तूबर को राज्य स्तरीय रैली तैयारी समिति की बैठक विधानसभा परिसर स्थित विधायक क्लब में होगी। बैठक में सभी जिलों से प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। गंगलवार को मोर्चा के सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें इस प्रकार का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर डॉ बीपी भगत, महेश्वर साहू सहित कई सदस्य उपस्थित थे।ड्ढr खुला अधिवेशन 1ोड्ढr झारखंड राज्य स्वर्णकार संघ का एक दिवसीय खुला अधिवेशन 1अक्तूबर को रातू रोड स्थित रतनलाल जन स्मृति भवन में होगा। इसमें प्रांतीय अध्यक्ष और महामंत्री का चुनाव किया जायेगा। कार्यक्रम में केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ-साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी संघ के निवर्तमान अध्यक्ष सुरश प्रसाद ने दी। चेयरमैन आज करंगे सीसीएल की समीक्षा कोल इंडिया चेयरमैन पार्थ भट्टाचार्य बुधवार को सीसीएल की समीक्षा करंगे। एक माह के अंतराल में यह उनकी दूसरी समीक्षा बैठक है। गत 13 सितंबर को भी उन्होंने समीक्षा की थी। उस वक्त उत्पादन बढ़ाने के लिए कई टिप्स दिये थे। चालू वित्तीय वर्ष की प्रथम छमाही में पिछले वर्ष की अपेक्षा करीब 4.20 लाख टन कम उत्पादन हुआ है। बारिश की वजह से उत्पादन में दिक्कत हुई। हालांकि ओवर बर्डेन हटाने से 7.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अप्रैल से सितंबर 08 तक 262.10 लाख क्यूबिक मीटर ओबी हटाया जा चुका है। गत वर्ष की तुलना में यह 17.60 लाख क्यूबिक मीटर अधिक है। नवंबर से सीसीएल इंसेटिव स्कीम भी शुरू करने जा रहा है।ड्ढr सीमेवा का आंदोलन शुरूड्ढr कोल माइंस इांीनियरिंग वर्कर्स एसोसिएशन का कोल इंडिया के समक्ष 14 अक्तूबर से आंदोलन शुरू हुआ। महासचिव सुरंद्र सिंह ने बताया कि यह 16 अक्तूबर तक चलेगा। द झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन भी उसे समर्थन दे रहा है। बुधवार को इसीएल, बीसीसीएल एवं सीसीएल से सदस्य वहां के लिए रवाना होंगे। मांगों में दस साल का वेतन समझौता, प्रोन्नति शामिल है।ड्ढr बाहर विरोध करते हैं ददईड्ढr इंटक के जेबीसीसीआइ सदस्य राजेंद्र सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर ऊर्फ ददई दुबे पांच साल के समझौते का सिर्फ बाहर में विरोध करते हैं। भीतर विरोध नहीं करते। पांचों श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि पांच साल के समझौते के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि 27000 की वकालत करने वाले, अगर यह दिलवा दें, तो उन्हें माला पहनायेंगे।ड्ढr सीकेएस ने पुण्यतिथि मनायीड्ढr सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने 14 सितंबर को बीएमएस के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की पुण्यतिथि समरसता दिवस के रूप में मनायी। संगठन के मंत्री एसएन सिंह ने बताया कि इसके तहत क्षेत्रों में कई कार्यक्रम हुए। रारप्पा के विकलांग स्कूल में फल बांटा गया। शाम में कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। मौके पर रवींद्र यादव, एसएन शर्मा, आरो पांडे भी मौजूद थे।ड्ढr अधिकारियों की पोस्टिंग हुईड्ढr सीसीएल ने कार्मिक संवर्ग के इ-4 में प्रोमोशन पाये अधिकारियों की पोस्टिंग कर दी है। इसमें अमरंद्र कुमार, बीके राठौर, मो एफ हक, गिरीश चंद्र, एस बसाक, रामाकांत पांडेय, अर्चना सिन्हा, एसके सिंह को पूर्व की जगह में ही रखा गया है। विजय कुमार को आरा से जीएम ऑफिस कुाू, अशोक कुमार को पुंडी प्रोजेक्ट से तापिन, अविनाश श्रीवास्तव को तापिन से पुंडी प्रोजेक्ट भेजा गया है। शिक्षा सेवा संवर्ग के नौ पदाधिकारी बदलेसंवाददाता रांची झारखंड शिक्षा सेवा संवर्ग के नौ पदाधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इसकी अधिसूचना 14 अक्तूबर को जारी की गयी। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आरडीडीइ खगेंद्र कुमार को हटाकर उनकी जगह माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के उप निदेशक सीके त्रिपाठी को भेजा गया। राजकीय शिक्षण प्रशिक्षण कॉलेज की व्याख्याता पद पर कार्यरत फरहाना खातून गोड्डा की डीएसइ बनी हैं। स्थानांतरित पदाधिकारियों को एक हफ्ते के भीतर योगदान कर प्रभार प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।ड्ढr उच्च शिक्षा के उप निदेशक लक्ष्मण कुमार सिंह माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक, खगेंद्र कुमार माध्यमिक शिक्षा के उप निदेशक, राजेंद्र नाथ त्रिपाठी को उच्च शिक्षा उप निदेशक, डीएसइ पाकुड़ मोहन चांद मुकिम को झारखंड शिक्षा परियोजना, गोड्डा डीएसइ भैरव चंद्र दास को ट्रेनिंग कॉलेज पिंड्राजोरा, डायट रातू की प्राचार्य पूनम कुमारी को ट्रेनिंग कॉलेज रांची, सहायक निदेशक पीके झा को डायट रातू का अतिरिक्त प्रभार, मिथलेश कुमार सिन्हा की सेवा झारखंड शिक्षा परियोजना से वापस लेते हुए डीइओ पाकुड़ के पद पर पदस्थापित किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें