फोटो गैलरी

Hindi News महंगी पड़ेगी कामगारों की भावना की अनदेखी

महंगी पड़ेगी कामगारों की भावना की अनदेखी

द झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कोल इंडिया चेयरमैन पार्थ भट्टाचार्य से कहा है कि कामगारों की भावना की अनदेखी करना महंगा पड़ेगा। 0 फीसदी कामगार दस वर्षो के वेतन समझौता के...

 महंगी पड़ेगी कामगारों की भावना की अनदेखी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

द झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कोल इंडिया चेयरमैन पार्थ भट्टाचार्य से कहा है कि कामगारों की भावना की अनदेखी करना महंगा पड़ेगा। 0 फीसदी कामगार दस वर्षो के वेतन समझौता के पक्ष में हैं। इसके मद्देनजर ही निर्णय लिया जाये। चेयरमैन ने बताया कि अवधि पर निर्णय केंद्रीय कोयला मंत्री ही लेंगे। पत्र भेजा जा चुका है। कोलकाता में गुरुवार को यूनियन सदस्यों की प्रबंधन से कई मुद्दों पर वार्ता हुई। महासचिव सनत मुखर्जी ने बताया कि उन्हें 23 मई को हुई वार्ता की याद दिलायी गयी। चेयरमैन ने बताया कि कामगारों को इ-1 में प्रोन्नति देने की दिशा में कार्रवाई चल रही है। टेक्िनकल कैडर के कामगारों के प्रोमोशन और बेहतरी पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। पद रहने पर हर हाल में प्रोमोशन होगा। उसे सरंडर नहीं किया जायेगा। यूनियन ने कहा कि समझौते के बाद भी सेवाकाल में चार प्रोन्नति नहीं मिल रही। आठ साल में एलएलयू और पद रहने पर प्रोमोशन हो रहा है। पद सृजन का अधिकार प्रबंधन के पास है। ऐसे में सभी योग्यताधारियों को प्रोमोशन मिल सकता है। वहां मौजूद सीसीएल सीएमडी आरके साहा को चेयरमैन ने एक पद पर दस साल पूरा कर चुके कामगारों को प्रोमोशन देने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। यह प्रोमोशन की सामान्य प्रक्रिया से अलग होगा। डीपी आर मोहनदास और राजेंद्र तिवारी भी मौजूद थे।ड्ढr अधिकारियों की तरह मिलेगी मेडिकल सुविधाड्ढr रांची। रिटायर होनेवाले कामगारों को अधिकारियों की तर्ज पर ही मेडिकल सुविधा दी जायेगी। यह सूचना चेयरमैन ने जेसीएमयू को दी। इसमें रिंबर्समेंट की सुविधा भी रहेगी। उन्होंने कहा कि कामगारों की स्थिति से वह वाकिफ हैं। वेतन समझौता से पहले इसे लागू करने की कोशिश होगी। सेल की तरह कामगारों को तीन दिन के सीएल पर 35000 एलएलटीसी-एलटीसी देने की बात भी उठी। प्रबंधन ने अध्ययन करने बाद इसे लागू करने का आश्वासन दिया। सहायक कंपनियों में खुल रहे इांीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को कोल इंडिया अपने यहां नौकरी भी देगी।ड्ढr तैयार करगा एनसीओइएड्ढr रांची। कोल इंडिया में हड़ताल करने के लिए कामगारों को मानसिक तौर पर एनसीओइए तैयार करगा। अध्यक्ष डीडी रामानंदन ने बताया कि प्रबंधन वेतन समझौता में जानबूझ कर देरी कर रहा है। ऐसे में हड़ताल के अलावा कोई विकल्प नहीं बच जाता है। नवंबर में सीटू के कोल फेडरशन की बैठक में इसकी रणनीति बनायी जायेगी। इसके मद्देनजर ही उन्हें मानसिक तौर पर इसके लिए अभी से तैयार करने की योजना है। ड्ढr ं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें