फोटो गैलरी

Hindi Newsकेंद्र सरकार राज्यों के साथ कर रही पक्षपात: भाजपा

केंद्र सरकार राज्यों के साथ कर रही पक्षपात: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर भाजपा शासित राज्यों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। भाजपा ने कहा कि केंद्र सरकार पार्टी शासित राज्यों के आर्थिक विकास में...

केंद्र सरकार राज्यों के साथ कर रही पक्षपात: भाजपा
एजेंसीSun, 19 Aug 2012 05:08 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर भाजपा शासित राज्यों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया।

भाजपा ने कहा कि केंद्र सरकार पार्टी शासित राज्यों के आर्थिक विकास में रोड़े अटका रही है।

भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने रविवार को पत्रकारों से कहा, ''केंद्र सरकार को हमारे विकास में साझेदार बनना चाहिए था लेकिन वह बाधक बन गई है।'' सिन्हा भाजपा के मुख्यमंत्रियों की बैठक की समाप्ति के बाद बोल रहे थे। यह बैठक शनिवार को खत्म हुई है।

उन्होंने कहा, ''उनके समन्वित विकास का अर्थ भीषण पूंजीवाद, समन्वित भ्रष्टाचार और बढ़ता केंद्रीकरण है।''

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें