फोटो गैलरी

Hindi Newsकुछ शक्तियां अस्थिर करने का प्रयास कर रही हैं: गोगोई

कुछ शक्तियां अस्थिर करने का प्रयास कर रही हैं: गोगोई

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने गुरुवार को असम और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों के छात्रों और लोगों से अपील की कि वे भयभीत होकर अपने गृह राज्य लौटने से बचें। उन्होंने यह भी कहा कि अज्ञात शक्तियां निचले...

कुछ शक्तियां अस्थिर करने का प्रयास कर रही हैं: गोगोई
एजेंसीThu, 16 Aug 2012 09:54 PM
ऐप पर पढ़ें

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने गुरुवार को असम और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों के छात्रों और लोगों से अपील की कि वे भयभीत होकर अपने गृह राज्य लौटने से बचें। उन्होंने यह भी कहा कि अज्ञात शक्तियां निचले असम में हिंसा को बढ़ावा दे रही हैं और केंद्र तथा राज्य सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास कर रही हैं।

गोगोई ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यह सही है कि कुछ शक्तियां ऐसी हैं जो केंद्र तथा राज्य सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही हैं। राज्य सरकार के खिलाफ भी साजिश हो रही है। ऐसी शक्तियां हैं। मैं इसका खंडन नहीं करता हूं।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग लिखित संदेशों का इस्तेमाल और अन्य तरीकों से भय पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। यह न केवल हिंसा प्रभावित इलाकों में बल्कि पूर्वोत्तर के छात्रों और पेशेवरों को भेजा जा रहा है जो आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों में रह रहे हैं।

गोगोई ने कहा कि यह सही है कि अफवाहें कई समस्याएं पैदा करती हैं। हम इन चीजों को खत्म करने के तरीकों की तलाश कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें