फोटो गैलरी

Hindi News गठबंधन सरकार में भाजपा कार्यकर्ता परेशान

गठबंधन सरकार में भाजपा कार्यकर्ता परेशान

बिहार भाजपा के प्रभारी कलराज मिश्र ने रविवार को स्वीकार किया कि गठबंधन की सरकार में पार्टी कार्यकर्ता परशान हैं। पर यह भी स्पष्ट किया कि वे हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। जदयू के साथ गठबंधन के तमाम...

 गठबंधन सरकार में भाजपा कार्यकर्ता परेशान
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार भाजपा के प्रभारी कलराज मिश्र ने रविवार को स्वीकार किया कि गठबंधन की सरकार में पार्टी कार्यकर्ता परशान हैं। पर यह भी स्पष्ट किया कि वे हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। जदयू के साथ गठबंधन के तमाम खट्टे-मीठे अनुभवों के बावजूद हम साथ लड़कर आगामी लोकसभा चुनाव की जंग जीतेंगे और अपने वरीय नेता लालकृष्ण आडवाणी को हर हाल में पीएम बनाएंगे। यही कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। आतंकवाद के मुद्दे पर आगामी आठ नवंबर को भाजपा का अल्पसंख्यक मोर्चा पटना में प्रदर्शन करगा। वहीं नौ नवंबर को आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद पर बुद्धिजीवियों की संगोष्ठी होगी। इसकी जानकारी प्रांतीय अध्यक्ष राधामोहन सिंह ने रविवार को पत्रकारों को दी।ड्ढr ड्ढr विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए 50 भाजपा कार्यकर्ताओं का पहला जत्था दस नवंबर को पटना से जाएगा। कार्यसमिति की बैठक में दो प्रस्ताव पारित कर केन्द्र सरकार को जिम्मेवारियों की याद दिलाई गई बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान और नदी जोड़ो अभियान को क्रियान्वित करने की मांग की गयी। श्री मिश्र ने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सूबे में एनडीए को प्रभावी बनाकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करं। गठबंधन में छोटी-मोटी बातें तकलीफ जरूर पहुंचा रही हैं पर केन्द्र की मौजूदा सरकार में जनता कहीं ज्यादा परशान है। उन्होंने केन्द्र सरकार पर मजहबी आधार पर समाज को बांटने का आरोप लगाया। समापन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष राधामोहन सिंह, मंत्री नंदकिशोर यादव, गंगा प्रसाद, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी, प्रदेश महामंत्री जनार्दन सिंह सीग्रीवाल आदि ने हिस्सा लिया। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें