फोटो गैलरी

Hindi Newsएक महीने बाद शत्रुघ्न सिन्हा को अस्पताल से छुट्टी

एक महीने बाद शत्रुघ्‍न सिन्हा को अस्पताल से छुट्टी

कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एक महीने भर्ती रहने के बाद अभिनेता और भाजपा नेता शत्रुघ्‍न सिन्हा को रविवार को यहां अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उनकी पत्नी पूनम उन्हें घर ले गई। 66 वर्षीय...

एक महीने बाद शत्रुघ्‍न सिन्हा को अस्पताल से छुट्टी
एजेंसीSun, 12 Aug 2012 10:09 PM
ऐप पर पढ़ें

कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एक महीने भर्ती रहने के बाद अभिनेता और भाजपा नेता शत्रुघ्‍न सिन्हा को रविवार को यहां अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उनकी पत्नी पूनम उन्हें घर ले गई।

66 वर्षीय अभिनेता से राजनेता बने शत्रघ्‍न सिन्हा को दो जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें घर पर पेंटिंग के दौरान सांस लेने में दिक्कत हुई थी।

सिन्हा की 16 जुलाई को बाई पास सर्जरी की गई थी और उन्हें एक या दो दिन आईसीयू में रखा गया था। कोकिलाबेन अस्पताल के सीओओ डाक्टर राम नारायण ने कहा कि वह पूरी तरह से ठीक हैं। उन्हें आज शाम साढ़े सात बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें सर्जरी के 10 से 12 दिन बाद ही छुट्टी दिया जाना था, लेकिन सिन्हा ने अस्पताल में रहने का विकल्प चुना था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें