फोटो गैलरी

Hindi Newsशत्रुघ्न सिन्हा की बायपास सर्जरी हुई

शत्रुघ्न सिन्हा की बायपास सर्जरी हुई

भाजपा नेता और हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की सोमवार को एक अस्पताल में बायपास सर्जरी की गयी और वह कुछ दिन और अस्पताल में रहेंगे।     66 वर्षीय सिन्हा को दो...

शत्रुघ्न सिन्हा की बायपास सर्जरी हुई
एजेंसीWed, 18 Jul 2012 03:27 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा नेता और हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की सोमवार को एक अस्पताल में बायपास सर्जरी की गयी और वह कुछ दिन और अस्पताल में रहेंगे।
   
66 वर्षीय सिन्हा को दो जुलाई को उपनगर अंधेरी के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने अपने घर पर चल रहे रंग-रोगन के काम के चलते सांस लेने में परेशानी की शिकायत की थी।
   
कोकिलाबेन अस्पताल के सीओओ डॉ राम नारायण ने कहा कि उन्हें सांस लेने में काफी कठिनाई होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान कोरोनरी आर्टिरीज में ब्लॉकेज देखे गए। चिकित्सकीय सलाह पर उनकी बायपास सर्जरी की गयी।
   
कार्डिक सर्जन डॉ अन्वय मुले ने सोमवार की सुबह सिन्हा का ऑपरेशन किया। डॉ नारायण ने कहा कि वह अब ठीक हैं और तेजी से उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। उन्होंने अपने सभी शुभचिंतकों के प्यार और सहानुभूति के लिए शुक्रिया अदा किया है।
   
सर्जरी के बाद नारायण ने कहा कि सिन्हा एक सप्ताह तक अस्पताल में रहेंगे। 1969 में फिल्मों में करियर की शुरुआत करने वाले इस अभिनेता को अभिनय के साथ-साथ उनकी जानदार आवाज के लिए पसंद किया जाता है। वह बाद में राजनीति में आये और फिलहाल बिहार की पटना साहिब सीट से लोकसभा सदस्य हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें