फोटो गैलरी

Hindi News प्लेन में आग, दो पायलटों की मौत

प्लेन में आग, दो पायलटों की मौत

लुधियाना के नजदीक साहनेवाल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान बुधवार को पंजाब सरकार का चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट और सहायक पायलट की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पंजाब...

 प्लेन में आग, दो पायलटों की मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

लुधियाना के नजदीक साहनेवाल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान बुधवार को पंजाब सरकार का चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट और सहायक पायलट की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पंजाब सरकार के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। पायलटों की पहचान मंजीत सिंह खोखर और दलीप कटारिया के तौर पर हुई है। इनका अंतिम संस्कार पूर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। पंजाब सरकार ने इन पायलटों के परिवारों के लिए दस-दस लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मुख्मंत्री प्रकाश सिंह बादल, नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. उपिंदराीत कौर तथा स्थानीय निकाय मंत्री मनोरांन कालिया ने पायलटों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। वहीं, भारत सरकार के डीाीसीए ने दुर्घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया है। किंगएयर-सी 0 मॉडल के इस विमान को 27 अक्टूबर 2008 को मरम्मत के बाद मुंबई से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर ट्रायल के लिए लाया गया था। दीपावली की छुट्टी के बाद बुधवार को दोनों पायलटों ने विमान का ट्रायल लेने के लिए सुबह करीब 11 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट से साहनेवाल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी। करीब 11 बजकर 20 मिनट पर विमान ने साहनेवाल एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश की लेकिन लो विजिबिलिटी होने के कारण लैंडिंग संभव नहीं हुई। विमान चक्कर काटने के लिए मुड़ गया। जुगियान गांव के ऊपर यह हवा में लडख़ड़ाने लगा। देखते ही देखते विमान में आग लग गई। विमान गांव के नजदीक थापर एग्रो फैक्टरी पर जा गिरा। काफी समय से बंद पड़ी इस फैक्टरी में उस समय कोई नहीं था। हादसे में दोनों पायलटों की मौके पर ही मौत हो गई। पंजाब सिविल एविएशन के अधिकारियों के मुताबिक विमान काफी समय से खराब चल रहा था, जिसकी पिछले हफ्ते ही मरम्मत करवाई गई थी। डायरक्टोरट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीाीसीए) ने विमान को उड़ान भरने की अनुमति प्रदान कर दी थी, इसलिए इसे ट्रायल के लिए चंडीगढ़ लाया गया था। उधर, चंडीगढ़ एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार हादसे के पीछे अहम वजह विमान में तकनीकी गड़बड़ी होना रहा। उड़ान से पहले भी गड़बड़ी की आशंका जताई गई थी, लेकिन पायलटों ने यह कह कर इसे टाल दिया कि विमान की चेकिंग के लिए ट्रायल लिया जा रहा है। इस मामले में पंजाब सिविल एविएशन के एडवाक्षर अभय चंद्रा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें