फोटो गैलरी

Hindi News छठ पर नौटंकी बर्दाश्त नहीं : राज ठाकर

छठ पर नौटंकी बर्दाश्त नहीं : राज ठाकर

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकर शुक्रवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उत्तर भारतीयों और छठ पूजा को लेकर अपना नरम रुख पेश करना चाहते थे। लेकिन उन्होंने एक बार फिर अपने तेवर में पुराना...

 छठ पर नौटंकी बर्दाश्त नहीं : राज ठाकर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकर शुक्रवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उत्तर भारतीयों और छठ पूजा को लेकर अपना नरम रुख पेश करना चाहते थे। लेकिन उन्होंने एक बार फिर अपने तेवर में पुराना राग अलापते हुए स्पष्ट कर दिया कि तमाम विरोधों के बावजूद मराठी के मुद्दे को छोड़ा नहीं है। उन्होंने दोहराया कि छठ पूजा के नाम पर राजनीतिक नौटंकी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया है कि वह छठ पूजा सहित किसी भी त्योहार के विरोधी नहीं हैं।ड्ढr उन्होंने छठ पूजा के दौरान अपने समर्थकों से उत्पात न मचाने का आदेश जारी किया है। उन्होंने रासुका में गिरफ्तारी का मांग करने वाले रल मंत्री लालू प्रसाद को ही रासुका में गिरफ्तार करने की बात की। उनका कहना है कि लालू के राज में बिहार में 12 सौ खून हुए थे। इसलिए उन्हें रासुका में गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने लालू जसे लोगों की वजह से शांति भंग होने का आरोप लगाया। ठाकर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलास राव देशमुख को खुली चुनौती दी और कहा कि सरकार बदलेगी और उनका समय आयेगा फिर क्या करंगे। उन्होंने राहुल राज के एनकाउंटर को सही ठहराते हुए मुंबई पुलिस की पीठ थपथपाई। उनका कहना है कि मुंबई पुलिस को यह पता नहीं था कि वह किस राज्य का था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें