फोटो गैलरी

Hindi News जन विज्ञान नेटवर्क की 12वीं कांग्रेस 20 दिसंबर से

जन विज्ञान नेटवर्क की 12वीं कांग्रेस 20 दिसंबर से

अखिल भारतीय जन विज्ञान नेटवर्क की चार दिवसीय 12वीं कांग्रेस 20 दिसंबर से दिगंबर जन धर्मशाला, रांची में होगी। इसमें झारखंड सहित देश के 25 राज्यों के एक हाार जन वैज्ञानिक भाग लेंगे। जन विज्ञान नेटवर्क...

 जन विज्ञान नेटवर्क की 12वीं कांग्रेस 20 दिसंबर से
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय जन विज्ञान नेटवर्क की चार दिवसीय 12वीं कांग्रेस 20 दिसंबर से दिगंबर जन धर्मशाला, रांची में होगी। इसमें झारखंड सहित देश के 25 राज्यों के एक हाार जन वैज्ञानिक भाग लेंगे। जन विज्ञान नेटवर्क के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अमित सेन गुप्ता एवं भारत ज्ञान विज्ञान समिति की राष्ट्रीय महासचिव आशा मिश्रा ने रविवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।ड्ढr जन विज्ञान नेटवर्क समाज से जुड़े मुद्दों पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ कार्य करने वाली एक संस्था है, जिससे देश के 40 जन विज्ञान आंदोलनों का नेटवर्क जुड़ा हुआ है। रांची में होनेवाली कांग्रेस में झारखंड से जुड़ी समस्याओं पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया जायेगा। इसमें शिक्षा एवं साक्षरता, स्वास्थ्य, विज्ञान, ग्रामीण तकनीकी उद्यमिता विकास, बचत साख समूह, पर्यावरण, मौसम, कृषि आदि समस्याओं पर चर्चा होगी। देश के विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक जत्थों द्वारा प्रतिदिन शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। कार्यक्रम स्थल पर पठन-पाठन सामग्रियों सहित अन्य वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी।ड्ढr कांग्रेस से पूर्व 15 से 30 नवंबर तक झारखंड के 15 जिलों में सम्मेलन किया जायेगा। कांग्रेस में डॉ इकबाल, डॉ केएस रडी, डॉ अनुज सिन्हा, डॉ टी जयरामन, डॉोगजीत रथ, डॉ सुनील मदराज, डॉ रामानुजन, एसपी शुक्ला के आने की उम्मीद है। कांग्रेस को ध्यान में रखकर विधायक आवास सभागार में दो दिवसीय बैठक की गयी, जिसमें आयोजन समिति का गठन किया गया। सीएमआरआइ के निदेशक डॉ अम्लेंदू सिन्हा इसके चेयरमैन मनाये गये हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें